विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में बकाया वसूलने में बिजली विभाग फेल, 1490 करोड़ दबाए बैठे हैं उपभोक्ता

Published: Mon, 20 Jul 2026 04:08 PM (IST)

सुलतानपुर में बिजली विभाग उपभोक्ताओं से 1490 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने में नाकाम रहा है, जिससे विभाग की आर्थिक ...और पढ़ें

बकाया वसूलने में बिजली विभाग फेल।

बकाया वसूलने में बिजली विभाग फेल।

HighLights

  1. सुलतानपुर में बिजली विभाग 1490 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने में विफल।

  2. पांच डिवीजनों में 2.5 लाख से अधिक उपभोक्ता बकायेदार हैं।

  3. बकायेदारी के कारण नए बिजली परियोजनाओं के प्रस्ताव अटके।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। बकाया वसूलने में बिजली विभाग अक्षम साबित हो रहा है। सुलतानपुर प्रथम, बल्दीराय, कादीपुर, जयसिंहपुर और लम्भुआ डिवीजन में उपभोक्ता 1490 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। पांचों डिवीजन में चार लाख 42 हजार 477 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें दो लाख 52 हजार 696 उपभोक्ता बकायेदार की श्रेणी में शामिल हैं।

बकाया बिल जमा हो जाए तो, विभाग की माली हालत सुधर सकती है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से बकाया जमा कराने के लिए अब तक लगाए गए कैंपों के भी सार्थक परिणाम नहीं आए हैं।

बकायेदारी की वजह से नहीं स्वीकृत होते हैं प्रस्ताव

बिजली विभाग की ओर से पुलिस लाइन, अंकारीपुर, हनुमानगंज, लम्भुआ, कादीपुर में 33/11 केवी और बहलोलपुर में 132 केवी उपकेन्द्र की स्थापना के साथ कई प्रस्ताव मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजे गए थे। बकायेदारी करोड़ों में होने की वजह से सिर्फ पुलिस लाइन उपकेन्द्र की ही मंजूरी मिली थी।

पुलिस लाइन उपकेन्द्र का संचालन शुरू हो गया है। वर्ष 2025-26 में 198 कार्यों के प्रस्ताव मध्याचंल को भेजे गए थे, इनमें सिर्फ सूरापुर में दो उपकेन्द्र, करौंदीकला, केएनआई में एक एक और दरियापुर उपकेन्द्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की ही स्वीकृति मिली थी।

65 करोड़ से अधिक हैं सरकारी विभागों की बकायेदारी

बिजली विभाग के रिकॉर्ड में वन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, जिला पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग समेत कई विभागों पर 65 करोड़ से अधिक का बकाया है। विभागों के बकाया बिल का भुगतान शासन से होता है, फिर भी यह हाल है।

किस डिवीजन का कितना है बकाया

डिवीजन बकाया राशि (करोड़ में) घरेलू व कामर्शियल ग्राहक नलकूप ग्राहक
सुलतानपुर प्रथम 268 करोड़ 79,361 2,064
बल्दीराय 301 करोड़ 1,02,859 3,826
कादीपुर 337 करोड़ 84,700 4,805
लम्भुआ 314 करोड़ 76,240 4,351
जयसिंहपुर 270 करोड़ 80,930 3,341

कैंप लगाकर वसूला जाएगा बकाया बिल

अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन ने बताया कि बकाया बिल वसूलने के कैंप लगाए जाएंगे। बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब वृद्धों, दिव्यांगों और निराश्रित कार्डधारकों के घर तक राशन पहुंचाएंगे कोटेदार, रायबरेली में 84 परिवार चिह्नित