Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब वृद्धों, दिव्यांगों और निराश्रित कार्डधारकों के घर तक राशन पहुंचाएंगे कोटेदार, रायबरेली में 84 परिवार चिह्नित

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

    रायबरेली में वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित कार्डधारकों को अब घर बैठे राशन मिलेगा। कोटेदार उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाएंगे, जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. वृद्ध, दिव्यांग, निराश्रितों को घर बैठे मिलेगा राशन।

    2. कोटेदार पहुंचाएंगे खाद्यान्न, दुकान जाने की जरूरत नहीं।

    3. रायबरेली में 84 परिवार चिह्नित, अभियान जारी रहेगा।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले के वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और निराश्रित कार्ड धारकों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। अब उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान तक नहीं जाना पड़ेगा। राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी कोटेदारों की होगी। फिलहाल जनपद में ऐसे 84 परिवार हैं। अभी और ऐसे लोगों को चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा।

    पीडीएस प्रणाली को पारदर्शी बनाने के साथ ही कार्डधारकों के लिए आसान बनाया जा रहा है। इससे घटतौली से लेकर वितरण की समयावधि में सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत लोगों को बिना किसी परेशानी व झंझट के राशन मिल सके, इसके लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

    वहीं, कार्डधारकों को अब सस्ते गल्ला की दुकान में शुद्ध शीतल जल व छाया की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त लोगों को लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा। अब वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और निराश्रितों को घर बैठे राशन मिल सकेगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

    इसके तहत कोटेदारों को इस काम में लगाया जाएगा। कोटेदार ऐसे लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएंगे। अभी तक जिले में 84 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें 69 अंत्योदय व 15 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। अभियान चलाकर और लोगों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 29 हजार किसानों की अभी नहीं बन सकेगी फार्मर आईडी, कृषि विभाग ने बताई वजह