Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने पत्नी तो सास ने दामाद की बहन की काटी नाक, लखीमपुर में मायके जाने की जिद पर हुआ हिंसक विवाद

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:23 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में मायके जाने की जिद को लेकर हुए घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की नाक काट ली। जवाब में पत्नी की मां ने भी दामाद की बहन की नाक काट दी, पुल ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी और सास ने दामाद की बहन की काटी नाक।

    पति ने पत्नी और सास ने दामाद की बहन की काटी नाक।

    HighLights

    1. मायके जाने की जिद पर पति-पत्नी में विवाद।

    2. पति ने पत्नी की नाक दांतों से काटी।

    3. सास ने दामाद की बहन की नाक काटी।

    संवादसूत्र, ढखेरवा (लखीमपुर)। मायके जाने की जिद को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने भी दामाद के घर पर हमला कर दिया।

    इस दौरान आरोप है कि विवाहिता की मां ने दामाद की बहन की भी दांतों से नाक काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

    ढखेरवा गांव निवासी श्रवण कुमार कश्यप पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी प्रीति कश्यप के साथ मारपीट की और दांतों से उसकी नाक काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में प्रीति ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

    सूचना मिलते ही प्रीति के पिता बनवारी और मां श्रीदेवी, जो चचरापुरवा गांव के निवासी हैं, अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

    इसी दौरान प्रीति की मां श्रीदेवी ने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल प्रीति ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की रविवार को शादी है और वह उसमें शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया।

    खबरें और भी

    आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पहले मारपीट की और फिर दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दोनों घायलों का उपचार कराया गया है।

    थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मऊ के पापुलर अस्‍पताल में गया था पेट दर्द का इलाज कराने, एक दिन का 55 हजार बिल देखकर कि‍या हंगामा