Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ के पापुलर अस्‍पताल में गया था पेट दर्द का इलाज कराने, एक दिन का 55 हजार बिल देखकर कि‍या हंगामा

    By JP NishadEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:05 PM (IST)

    मऊ के पॉपुलर अस्पताल में एक मरीज को एक दिन के इलाज के लिए 55 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया, जिससे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधि ...और पढ़ें

    मऊ के पॉपुलर अस्पताल में मरीज से एक दिन के इलाज का 55 हजार बिल, परिजनों का हंगामा।

    मऊ के पॉपुलर अस्पताल में मरीज से एक दिन के इलाज का 55 हजार बिल, परिजनों का हंगामा।

    HighLights

    1. मऊ के पॉपुलर अस्पताल में मरीज से 55 हजार का बिल।

    2. एक दिन के इलाज के बाद परिजनों ने किया हंगामा।

    3. पुलिस और सीएमओ ने मामले में हस्तक्षेप कर शांत कराया।

    जागरण संवाददाता, मऊ। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक द्वारा शुक्रवार को मरीज को बंधक बनाने और गाली गलौज करने पर विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। केस दर्ज करने के लिए पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

    बलिया जनपद के हल्दी थाना के हल्दी गांव निवासी किरन देवी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को बेटी नेहा के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया। एंबुलेंस से फातिमा अस्पताल इलाज कराने के लिए ला रहे थे। बीच रास्ते एंबुलेंस चालक ने गुमराह कर पापुलर हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

    अस्पताल की तरफ से एडवांस के तौर पर दस हजार रुपये जमा कराया गया। दूसरे दिन डिस्चार्ज करने पर 55 हजार रुपये बिल बनाकर जमा करने का कहा गया। अस्पताल का अत्यधिक बिल देख स्वजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के दारोगा हमराहियों संग मौके पर पहुंच गए। मुख्य चिकित्साधिकारी पंकज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से मामले की जानकारी दी गई थी। जांच कर मामले का समाधान करा दिया गया है।