लखीमपुर खीरी: पोस्टमार्टम हाउस में महिला के शव से लाखों के जेवर चोरी, स्टाफ पर गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस से एक महिला के शव से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ पर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आ ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पोस्टमार्टम हाउस पर बहराइच की एक महिला के शव से करीब एक लाख रुपये कीमत की जेवर चोरी हो गए। घरवालों ने पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।
घरवालों के मुताबिक शव जब पोस्टमार्टम हाउस आकर डीप फ्रीजर में रखवाया गया था। तब शव पर जेवर थे। मगर, पोस्टमार्टम के ली जब शव डीप फ्रीजर से निकाला गया तो जेवर गायब थे।
उधर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल अजय कुमार सिंह का कहना है कि ये महज आरोप है, महिला के पैरों में मात्र बिछिया थीं जो परिवारीजन को शव के साथ मिलीं।
बहराइच जिला निवासी लवकुश मौर्य ने बताया कि मृतका कमला देवी पत्नी कृष्णा हमारी सास थी। जिनकी सड़क हादसे में बुधवार को मौत हो गई थी।
इस पर घरवाले शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर आए थे। लवकुश मौर्य के मुताबिक जब शव डीप फ्रीजर में रखवाया गया था। समय शव के गले में सोने का लाकेट, नाक में फूल, कान में बुंदा सहित कान में छोटी छोटी बालिया पहने हुई थी।
मगर, जब गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए उसमें से निकाला गया तो शव पर से गहने गायब थे। जेवर निकाले जाने के निशान भी प्रतीत हो रहे थे। घरवालों के मुताबिक जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी।
इस मामले में परिवारीजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं इस मामले में सीएमओ डा. संतोष गुप्ता का कहना है कि पंचनामा भरने के दौरान पुलिस जेवर आदि उतरवाकर घरवालों को सौंप दे देती हैं। फिलहाल प्रकरण को दिखवाया जाएगा।