विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को हर शुक्रवार मिलेगा उपमा और मीठा हलवा, कबसे लागू होगी व्यवस्था?

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:44 AM (IST)

यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पोषण देने के लिए 1 नवंबर से नई व्यवस्था लागू होगी।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 1 नवंबर से परिषदीय स्कूलों में नई पोषण व्यवस्था।

  2. प्रत्येक शुक्रवार को मिलेगा उपमा और मीठा हलवा।

  3. बच्चों को अतिरिक्त पोषण, रसोइयों को आर्थिक लाभ।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के लिए एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसके तहत एक नवंबर से 28 फरवरी तक चार महीने बच्चों को मिड डे मील के अतिरिक्त प्रत्येक शुक्रवार को उपमा और मीठा हलवा दिया जाएगा। इसके लिए खीरी जिले को बजट आवंटित कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत उपमा तैयार करने के लिए प्रति छात्र चार रुपये और मीठा हलवा के लिए सात रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा इन दोनों खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाली रसोइया को भी प्रति छात्र दो रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इससे स्कूलों में बच्चों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के साथ रसोइयों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

हर शुक्रवार को मिलेगा हलवा और उपमा

बच्चों के खानपान में विविधता लाने और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है। नवंबर से फरवरी तक निर्धारित अवधि में मिड डे मील के साथ अतिरिक्त खाद्य सामग्री दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में आवश्यक तैयारियां की जाएंगी, ताकि बच्चों को निर्धारित दिन पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

mid day meal (1)

इससे पहले साबूदाना और मूंगफली दी जा रही थी

इससे पहले परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अतिरिक्त पोषण के रूप में साबूदाना और मूंगफली की चिक्की दी जा रही थी। अब इसके स्थान पर उपमा और मीठा हलवा देने की तैयारी है। नई व्यवस्था से बच्चों को भोजन में बदलाव के साथ अतिरिक्त खाद्य सामग्री भी मिलेगी।

बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से बजट आवंटित किए जाने के बाद अब एक नवंबर से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। चार महीने तक चलने वाली इस पहल के तहत शुक्रवार को बच्चों को उपमा और मीठा हलवा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 28 जिलों में 85% से कम मिड डे मील का संचालन, डीपीओ और डीपीएम से स्पष्टीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।