Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर के रजागंज में लाखों की नगदी सहित 50 लाख रुपये के आभूषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:42 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी के रजागंज स्थित सेमरई हैदराबाद गांव में एक कोटेदार के घर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण और सवा दो लाख रुपये नकद चुरा लिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रजागंज के सेमरई हैदराबाद गांव में कोटेदार के घर चोरी।

    2. 50 लाख के आभूषण और सवा दो लाख नकद चोरी हुए।

    3. चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरों को बाहर से बंद किया।

    संवाद सूत्र, रजागंज (लखीमपुर)। गांव सेमरई हैदराबाद में गुरुवार की रात चोरों ने पुरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण सहित सवा दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोर खिड़की में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुसे और सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद करके घटना को अंजाम दिया।

    चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त में ढिलाई बरत रही है। गुरुवार की रात गांव के कोटेदार के घर चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुस गए और कमरों मे सो रहे दम्पतियों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सामान वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों मे रखे दो लाख 25 हजार रुपये नगदी सहित लगभग 50 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

    सेमरई निवासी कोटेदार चंद्र प्रकाश मिश्रा पुत्र हंसराम मिश्रा ने हैदराबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया गुरुवार की रात्रि परिवार के पुत्र बहुओं व बच्चों के साथ अलग अलग कमरों मे सोए हुए थे, इसी दौरान चोरो ने मकान के पीछे खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर मे अंदर घुस गए।

    कमरों के दरवाज़े वाहर से बंद कर दिए, जिस कमरे में नगदी जेवरात रखे थे, उसका ताला तोड़कर अलमारी व बक्सो में रखे आभूषण जिसमें तीन सोने के हार, सोने की तीन सोने की चैन,सोने की आठ अंगूठी,सोने के चार पेंडल,चांदी के एक जोड़ी खडुआ,चांदी की चार जोड़ी पायल,दो दर्जन विझिया,28 चांदी के सिक्के,चांदी की पांच प्लेट थाली सहित दो लाख पच्चीस हजार की नगदी पार कर ले गए। पीड़ित ज़ब सुबह चार बजे जगा तो दरवाजा बाहर से बंद था।

    खबरें और भी

    जिसको लेकर उसने लडके को फोन कर जगाया तो उसका भी दरवाजा बाहर से बंद था । किसी तरह दोनों लोग दरवाजा खोल कर बाहर निकले। दरवाज़े खोले और सामान वाले कमरे को देखा तो अलमारी खुली मिली ,बक्सो के ताले टूटे हुए थे। जिसमे से नगदी और आभूषण गायब थे। हैदराबाद एसएचओ सुनील मलिक ने बताया की चोरी की घटना हुयी है ,जाच की जा रही है । आभूषण नगदी चोरी हुई है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है जल्दी खुलासा किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में गैंग लीडर सहित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली