Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी में गैंग लीडर सहित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:40 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में दो पुलिस मुठभेड़ों के दौरान एक युवती पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश ज्ञानू यादव और 25 हजार के इनामी चोरों के सरगना सेठ को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में घायल ज्ञानू यादव को लेकर जाती खीरी थाना पुलिस

    मुठभेड़ में घायल ज्ञानू यादव को लेकर जाती खीरी थाना पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले में गुरुवार रात दो पुलिस मुठभेड़ हुई। इनमें एक खीरी थाना पुलिस के साथ और दूसरी नीमगांव पुलिस के साथ। इन मुठभेड़ों में खीरी थाना पुलिस ने गत दिवस एक युवती चाकू से हमला करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है तो वहीं नीमगांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी चोरों के सरगना को, जिस पर लखीमपुर, हरदोई व सीतापुर में 40 मुकदमें दर्ज हैं।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है।

    युवती पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर अब दोनों की हालत पहले से बेहतर बताई जाती है।

    खीरी थाना निवासी एक युवती पर 20 मई आरोपित बदमाश ज्ञानू यादव निवासी नकहा ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। गनीमत रही कि युवती बच गई। युवती की तहरीर पर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने अमृततागंज नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी।

    इस दौरान एक युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने फायर कर दिया। पुलिस की जवबी कार्रवाई में गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ज्ञानू यादव बताया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, खोखा व जिंदा कारतूस सहित युवती पर हमला करने में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया है।

    थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म का अपराधी है। युवती पर हमले के बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसे तलाश रहीं थी। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    खबरें और भी

    नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह गांव भुनवापुर के निकट हैदरगढ़ पुल के पास चेकिंग करते समय एक बाइक पर तीन लोग आते थे। इस पर उन्हें रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान बाइक सवारों ने फायर कर दिया।

    पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो अन्य साथी जंगल की ओर भाग गए। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान गैंग लीडर सेठ निवासी बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर के रूप में हुई।

    जिस पर नीमगांव थाना पर नौ, गोला कोतवाली में चार, हरदोई जिले में 15, सीतापुर जिले में चोरी, लूट ,डकैती, सहित 40 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

    पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में करा दिया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा और खोखा कारतूस के अलावा 32430 रुपये, छह जोड़ी चांदी के बिछुआ व दो जोड़ी पायल बरामद की है।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में बुलडोजर एक्शन, तालाब पर भूमाफिया की प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई