Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में बुलडोजर एक्शन, तालाब पर भूमाफिया की प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    By Rakesh Mishra Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 20 May 2026 10:10 PM (IST)

    Lakhimpur Kheri News: बरसात के दिनों में आसपास के मोहल्लों में पानी भरने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। ...और पढ़ें

    खीरी टाउन के मुहल्ला पट्टी रामदास में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम अश्विनी सिंह: जागरण

    खीरी टाउन के मुहल्ला पट्टी रामदास में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम अश्विनी सिंह: जागरण

    HighLights

    1. अतिक्रमण से कस्बे में बढ़ी थी जलभराव की समस्या

    2. एसडीएम की मौजूदगी में शुरू हुई तालाब की खोदाई 

    3. कस्बा खीरी में आधा दर्जन तालाबों पर कब्जे का आरोप

    संवादसूत्र, लखीमपुर। खीरी टाउन क्षेत्र के कस्बा खीरी में पाटे गए तालाबों को जिला प्रशासन कब्जा मुक्त कराया। बुधवार को लखीमपुर में बुलडोजर एक्शन से लोगों ने राहत की सांस ली।

    कस्बा खीरी में भूमाफिया के अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पर पाटे गए तालाबों कर प्लाटिंग करने वाले भूमाफिया के कब्जों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम ने मोहल्ला पट्टी रामदास मार्ग स्थित तालाब पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
    प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफिया में खलबली मच गई। तालाब को पाटकर प्लाटिंग करने से कस्बे में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई थी। बरसात के दिनों में आसपास के मोहल्लों में पानी भरने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों ने इस मामले को थाना दिवस से लेकर उच्च अधिकारियों तक उठाया था।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता, बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली; जांच के आदेश

    कुछ दिन पहले भी प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की थी, लेकिन कार्रवाई अधूरी रह गई थी। बुधवार को प्रशासनिक अमला भारी मशीनों और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और तालाब की पटाई हटाकर खुदाई का काम शुरू करा दिया।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में 'पुलिस का स्टीकर' लगाकर सवारियां ढो रही हैं गाड़ियां, दैनिक जागरण की पड़ताल में खुलासा