Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में 'पुलिस का स्टीकर' लगाकर सवारियां ढो रही हैं गाड़ियां, दैनिक जागरण की पड़ताल में खुलासा

    Updated: Wed, 20 May 2026 08:57 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बावजूद लखनऊ में अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है। पॉलीटेक्निक चौराहा और सीतापुर रोड पर क्षमता से अधिक यात्रियों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह सिसैया के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत में 10 लोगों की मौत के बाद भी जिम्मेदार विभाग चैन की नींद सो रहे हैं। कागजाें पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाने वाला परिवहन विभाग लगातार दुर्घटनाओं के बाद नहीं चेत रहा है और दूर दराज नहीं शहर के भीतर ही डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है।

    अयोध्या रोड और सीतापुर रोड पर ही डग्गामार वाहनों की भरमार है। बुधवार को दैनिक जागरण की पड़ताल में सामने आया कि डग्गावार वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंसकर दौड़ाया जा रहा है। पालीटेक्निक चौराहे पर परिवहन निगम की बसों का तो आवागमन प्रतिबंधित है लेकिन यहां निजी अवैध वाहनों का अडडा बन गया है। रिपोर्ट -

    मंगलवार दोपहर 12:10 बजे सीतापुर रोड मड़ियांव में हिमसिटी कालोनी के सामने निजी बस संख्या यूपी 31 सीटी 2692 मुख्य मार्ग पर खड़े होकर सीतापुर के लिए यात्री बैठा रही थी। पास में ही निजी बस डीडी 01 यू 9022 भी लखीमपुर के लिए तैयार थी।

    भिटौली ओवरब्रिज के पास हरदोई मोड़ पर यूपी 31 सीटी 4943 भी सड़क पर ही यात्री बैठा रही थी। ब्रिज के नीचे डग्गामार वाहनों ने अघोषित स्टैंड बना रखा है जो परिवहन व यातायात विभाग के अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा।

    खबरें और भी

    कुर्सी रोड पर एमडी पैलेस के बगल में टाटा मैजिक वाहनों का अवैध अड्डा बना है। नगर निगम वाहन स्टैंड के लिए जगह नहीं खोज पा रहा लेकिन, पैलेस के बगल में एक दर्जन से अधिक टाटा मैजिक संख्या यूपी 67 एटी 0302, यूपी 32 एलएन 6922, यूपी 41 एटी 7624 आदि महमूदाबाद जाने के लिए यात्रियों का इंतजार कर रहे थे।

    12:50 बजे रिंग रोड पर मुंशी पुलिया फ्लाईओवर से पहले सड़क किनारे निजी बस संख्या यूपी 42 ईटी 4701 खड़ी थी। कलेवा चौराहे से पालीटेक्निक की ओर बढ़ते ही बाएं हाथ पर निजी बसों की कतार शुरू हो गई। यूपी 51 सीटी 4048 में यात्री बैठाए जा रहे थे नगर निगम शौचालय के पास निजी बस संख्या यूपी 51 एटी 6572 में भी अयाेध्या, गोरखपुर आदि जिलों का नाम लेकर यात्री बुलाकर बैठाए गए।

    कुछ ही दूरी पर यातायात सिपाही निशातगंज की ओर से आ रहे वाहनों को निकालने में जुटा था लेकिन, बस को रोका या टोका नहीं। राजकीय पालीटेक्निक गेट को छोड़कर पूरे परिसर के सामने बसें, अर्टिगा, इनोवा व टाटा मैजिक वाहन खड़े थे। यूपी 32 पीसी 9111 अर्टिगा में पुलिस का स्टीकर लगाकर यात्री बैठाया जा रहा था।

    अयोध्या मार्ग पर 300, सीतापुर रोड पर 400 से अधिक रोडवेज बसें
    परिवहन निगम का अयोध्या रोड पर लोड फैक्टर 75 प्रतिशत है विभिन्न डिपो की 300 बसें उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक डबल डेकर भी लखनऊ से अयोध्या के बीच चलती है। ऐसे ही सीतापुर रोड पर लोड फैक्टर 70 प्रतिशत है 400 बसें चल रही हैं। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया, अवैध वाहन संचालक रोडवेज बसों से कम किराया लेकर चल रहे हैं इसलिए उन पर अंकुश नहीं लग रहा।

    अवैध वाहनों के संचालन के ये जिम्मेदार
    राजधानी में जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश के बाद प्रशासन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की लेकिन कोई असर नजर नहीं आ रहा है। अधिकांश वाहन अवैध हैं, क्योंकि जिन वाहनों को कांट्रैक्ट कैरिज का परमिट मिला है, वे यात्रियों के समूह को आवागमन कराने के लिए अधिकृत हैं, जगह-जगह यात्री बैठा और उतार नहीं सकते। परिवहन, प्रशासन व यातायात विभाग आंखें मूंदे है

    पालीटेक्निक चौराहे के करीब अवैध बस अड्डा परिवहन विभाग बंद करा चुका है, सीतापुर रोड पर नियमित अभियान चल रहा है। अवैध वाहनों पर और सख्ती होगी। -आलोक कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन