Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 189 कार्यों को मिली मंजूरी, 8.54 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:37 PM (IST)

    लखीमपुर में बिजली विभाग ने लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए 189 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बिजली विभाग ने 189 विकास कार्यों को मंजूरी दी।

    2. लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग समस्या से मिलेगी राहत।

    3. 8.54 करोड़ रुपये से ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। शहरवासियों को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए बिजली विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बिजनेस प्लान के तहत 189 विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों पर कुल 8.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग का दावा है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी और बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं में कमी आएगी।

    स्वीकृत कार्यों में सबसे अधिक ध्यान ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर दिया गया है। विभाग के अनुसार 100 से ढाई सौ केवीए के 33 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर लगभग 2.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 63 केवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर और 25 केवीए से 63 केवीए क्षमता वृद्धि वाले एक अन्य ट्रांसफार्मर पर करीब एक-एक लाख रुपये खर्च होंगे।

    ओवरलोडिंग की समस्या होगी कम

    बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ढाई सौ केवीए क्षमता के 52 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इस कार्य पर लगभग 5.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नए ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर वोल्टेज के साथ बिजली मिल सकेगी।

    इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। ट्रांसफार्मरों के आसपास फेसिंग, प्लिंथ निर्माण, सुरक्षा जाली लगाने और अर्थिंग व्यवस्था सुधारने जैसे कार्यों पर लगभग 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

    खबरें और भी

    अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कार्यों के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। विभाग इसी महीने से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और अन्य स्वीकृत कार्यों को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के उन मोहल्लों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां लंबे समय से लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं।

    इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ और भरोसेमंद होगी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में रफ्तार पर रडार का शिकंजा, 1320 ओवरस्पीड वाहनों का कटा चालान