Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में नेशनल हाइवे-30 पर टायर फटने से पलटी पिकअप, एक घायल; एक घंटे तक सड़क रही जाम

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:53 PM (IST)

    लखीमपुर में नेशनल हाईवे 30 पर टायर फटने से आम से लदी एक पिकअप पलट गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नेशनल हाईवे 30 पर टायर फटने से पिकअप पलटी।

    2. हादसे में एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती।

    3. एक घंटे तक यातायात बाधित, पुलिस ने रास्ता साफ किया।

    संवाद सूत्र, उचौलिया (लखीमपुर)। उचौलिया में नेशनल हाइवे 30 पर चेप्सली स्कूल के पास शुक्रवार की सुबह टायर फटने से आम से लदी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक सड़क की एक साइड में यातायात प्रभावित रहा। बिजनौर से आम लेकर पिकअप मितौली जा रही थी।

    पिकअप में चालक विवेक और विनोद पुत्र गुड्डू निवासी कस्ता सवार थे। चेप्सली स्कूल के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया। इससे वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें लदे आम सड़क पर बिखर गए। हादसे में विनोद कुमार घायल हो गया। सूचना मिलते ही सेवा का जुनून टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भिजवाया।

    राहत कार्य में जुटी पुलिस

    उचौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी। पिकअप के पलटने से हाईवे का एक लेन बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएचएआई की टीम और उचौलिया पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी पिकअप को हटाया और सड़क साफ की।

    करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया जा सका। इस संबंध में उचौलिया थानाध्यक्ष अवधराज सेंगर ने बताया कि घायल विनोद का इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि मार्ग को क्लियर करा दिया गया है। अब यातायात में कोई अड़चन नहीं है।

    खबरें और भी