Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के सरकारी स्कूल में ड्रेस के लिए मिलेगा पैसा, लखीमपुर के 3.71 लाख छात्रों के खाते में भेजी जाएगी धनराशि

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:15 PM (IST)

    लखीमपुर के 3.71 लाख परिषदीय छात्रों को 8 जुलाई को डीबीटी से 1200 रुपये मिलेंगे, जिससे वे यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। विभाग ने पहले च ...और पढ़ें

    आठ जुलाई को 3.71 लाख बच्चों को मिलेगा ड्रेस। AI जेनरेटेड फोटो

    आठ जुलाई को 3.71 लाख बच्चों को मिलेगा ड्रेस। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. लखीमपुर के 3.71 लाख छात्रों को डीबीटी का लाभ।

    2. प्रत्येक छात्र के खाते में 1200 रुपये की धनराशि।

    3. यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग, स्टेशनरी खरीदने में सहायक।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 3.71 लाख छात्रों को इस बार आठ जुलाई को ही डीबीटी का लाभ मिल जाएगा, जिससे यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। जिले के परिषदीय स्कूलों में कुल 4,26,394 बच्चे पंजीकृत हैं।

    सरकार प्रत्येक बच्चे के लिए 1200 रुपये की धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में भेजती है, जिससे वे बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और स्टेशनरी खरीद सकें।

    बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 3,71,973 बच्चों का डाटा पूरी तरह तैयार कर लिया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि पीएफएमएस पोर्टल पर बच्चों और उनके अभिभावकों का आधार तथा बैंक खाते का सत्यापन और अपडेट करने के बाद ही धनराशि भेजी जाती है।

    विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को पहले चरण में ही इसका लाभ मिल सके। वहीं, बीईओ मुख्यालय देवेश राय ने बताया कि कुल 4,14,113 बच्चों का डाटा तैयार हो चुका है।

    हालांकि पीएफएमएस के रिस्पान्स के अनुसार 18,355 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते अभी 'नाट सीडेड' हैं। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि जैसे ही धनराशि उनके खाते में पहुंचे, उसका उपयोग बच्चों के लिए निर्धारित सामग्री खरीदने में करें। इससे सभी बच्चे नई यूनिफॉर्म पहनकर नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे और पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा।

    बीईओ देवेश राय ने बताया कि जिन विद्यालयों में सभी बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म में नियमित रूप से स्कूल आएंगे और उपस्थिति भी शत-प्रतिशत रहेगी, वहां के शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में छात्रों के अभिभावक को मिलेंगे 1200 रुपये, सुलतानपुर में आठ जुलाई को भेजी जाएगी धनराशि

     

    खबरें और भी