Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में छात्रों के अभिभावक को मिलेंगे 1200 रुपये, सुलतानपुर में आठ जुलाई को भेजी जाएगी धनराशि

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

    सुलतानपुर में 8 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के 1.69 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में प्रति छात्र 1200 रुपये की डीबीटी की जाएगी। यह योजना मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

    आठ को अभिभावकों के खाते में होगी प्रति छात्र 12 सौ रुपये की डीबीटी।

    आठ को अभिभावकों के खाते में होगी प्रति छात्र 12 सौ रुपये की डीबीटी।

    HighLights

    1. सुलतानपुर में 8 जुलाई को डीबीटी से 1200 रुपये मिलेंगे।

    2. कक्षा 1 से 8 तक के 1.69 लाख छात्रों को लाभ।

    3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू की थी यह योजना।

    संवाद सूत्र, सुलतानपुर। आठ जुलाई को परिषदीय स्कूलाें में पढ़ाई कर रहे कक्षा एक से आठ तक के एक लाख 69 हजार 164 बच्चों के अभिभावकों के खाते में प्रति छात्र 1200 रुपये की डीबीटी कराई जाएगी। स्कूलों में अभी तक एक लाख 77 हजार 116 बच्चों का नामांकन हुआ है। शेष बच्चों के खाते में डीबीटी की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

    छह नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस, जूता व अन्य सुविधाओं के मद में सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान योजना का शुभारंभ किया था। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 11 सौ रुपये भेजे जा रहे थे।

    शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सौ रुपये स्टेशनरी के मद में बढ़ाकर 12 सौ रुपये भेजे जा रहे हैं। जिले में कुल 2064 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1452 प्राथमिक, 267 उच्च प्राथमिक व 345 कंपोजिट विद्यालय हैं।

    बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक में डीबीटी मेंं जिला पूरे प्रदेश के टाप फाइव जनपदों में शामिल था। जिन बच्चों का डीबीटी आठ जुलाई को नहीं होगा, उनमें से अधिकांश नए नामांकन के छात्र हैं। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर इन्हें भी लाभान्वित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रामगढ़ताल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, रात में भी चल रही मोटरबोट

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए नहीं मिल रहे पात्र, अब तक देवरिया में सिर्फ 174 आवेदन

    खबरें और भी