Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर में दुष्कर्म मामले में मौलाना सहित दो दोषियों को सात साल की सजा, 14 साल बाद आया फैसला

    Updated: Thu, 14 May 2026 03:53 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में जिला जज शिव कुमार सिंह ने दुष्कर्म के एक मामले में मौलाना समेत दो अभियुक्तों को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला 2012 ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में आरोप सिद्ध हो जाने पर जिला जज शिव कुमार सिंह ने मौलाना समेत दो दोषी अभियुक्तों को सात सात साल के कारावास की सजा सुनाई।

    अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमा पैरवी कर रहे डीजीसी फौजदारी अरविंद त्रिपाठी ने बताया थाना गोला क्षेत्र निवासी वादी मुकदमा की पुत्री घर में अकेले थी। 19 अगस्त 2012 को रात दो बजे जिला शाहजहांपुर निवासी हाफिज ख़ुशनूर व जियाउल्ला नगदी समेत उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए।

    घटना की रिपोर्ट थाना गोला में दर्ज हुई ।मुकदमा जिला जज की अदालत में परीक्षण किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, पीड़िता समेत कई गवाह पेश किए।

    आरोप सिद्ध हो जाने पर जिला जज शिव कुमार सिंह ने दोषी अभियुक्त हाफिज खुशनूर को सात साल के कारावास व 25500 रुपये अर्थदंड व जियाउलला सात साल के कारावास व 15500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।