Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती में बंपर मुनाफा, इस योजना में सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:54 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में उद्यान विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों के लिए अनुदान आधारित योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ...और पढ़ें

    बागवानी से बदलेगी खेती की तस्वीर।

    बागवानी से बदलेगी खेती की तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। परंपरागत खेती के साथ अब बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बनने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उद्यान विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जिले को विभिन्न योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य मिलने के बाद अनुदान आधारित योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    विभाग ने किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है, क्योंकि लाभ का चयन आवंटित लक्ष्य के अनुसार प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।

    योजना के तहत किसानों को स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, केला, पपीता, सिंघाड़ा, संकर शाकभाजी, प्याज, लहसुन तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार पर अनुदान मिलेगा। इसके अलावा सतावरी, अश्वगंधा और सफेद मूसली जैसी औषधीय फसलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

    सरकार दे रही बढ़िया सब्सिडी

    विभाग ने मौनपालन, कम लागत वाली मशरूम उत्पादन इकाई, जैविक खेती, सब्जियों के लिए मचान, खेत की घेराबंदी, लाइट ट्रैप, पावर टिलर और फ्रूट बंच कवर जैसी योजनाओं को भी शामिल किया है, जिससे किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

    जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि इच्छुक किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट आकार का फोटो और मोबाइल नंबर के साथ आवश्यक अभिलेख कार्यालय में जमा करने होंगे।

    अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को जाति प्रमाण-पत्र भी देना होगा। सभी वर्गों के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

    किसानों की बढ़ेगी आय

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना बेहजम, गोला, बिजुआ और पलिया के अतिरिक्त अन्य ब्लाकों के किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दोनों योजनाओं में एक ही लाभार्थी को दोहरा लाभ न मिले।

    खबरें और भी

    जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या पात्रता संबंधी सहायता के लिए किसान कार्यदिवस में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, लखीमपुर खीरी से संपर्क कर सकते हैं।

    विभाग का लक्ष्य किसानों को उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों और आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

    यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी के लिए हरियाणा सरकार दे रही ₹42 हजार प्रति एकड़ अनुदान