Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ललितपुर स्टेशन पर खून से लथपथ मिला जीआरपी का सिपाही, इलाज के दौरान हुई मौत

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:53 PM (IST)

    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक जीआरपी सिपाही पटरी पर घायल मिला, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर था ...और पढ़ें

    जीआरपी सिपाही की मौत। (फाइल फोटो)

    जीआरपी सिपाही की मौत। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जीआरपी सिपाही दीपक प्रताप सिंह ललितपुर में मृत मिले।

    2. बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में पाए गए।

    3. ट्रेन से गिरने या चढ़ने के प्रयास में हादसा हुआ।

    जागरण संवाददाता, ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-3 की रेल पटरी पर झांसी में तैनात एक जीआरपी सिपाही खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सिपाही मंगलवार को ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर निकले थे। हादसा ट्रेन से गिरने के कारण हुआ या चढ़ने के प्रयास में, जीआरपी इसकी जांच कर रही है। मूल रूप से इटावा के सुखीपुर निवासी दीपक प्रताप सिंह (37) झाँसी जीआरपी थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के झांसी छोर की तरफ रेल पटरी पर वह गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। सिपाही दीपक के शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान थे और काफी खून बह चुका था। घायल सिपाही को तुरंत ऐम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड ले जाया गया।

    डॉक्टर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण सुबह 7:25 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    खबरें और भी

    हादसे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

    जीआरपी पुलिस अधीक्षक (झांसी) विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही दीपक प्रताप सिंह मंगलवार को ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर रवाना हुए थे। बुधवार सुबह वह किस परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आए, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन से सन्तुलन बिगड़ने या फिर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ।

    यह भी पढ़ें- ललितपुर में परिचित के नंबर से आई APK फाइल, डाउनलोड करते ही लगा 7 लाख का चूना