Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ललितपुर में परिचित के नंबर से आई APK फाइल, डाउनलोड करते ही लगा 7 लाख का चूना

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:47 AM (IST)

    ललितपुर में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया, जहां परिचित के नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड करने पर उसके खाते से 7.03 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. परिचित के नंबर से आई एपीके फाइल से ठगी।

    2. पीड़ित के खाते से 7.03 लाख रुपये निकाले गए।

    3. साइबर पुलिस ने अज्ञात लिंक से बचने की सलाह दी।

    जागरण संवाददाता, ललितपुर। सिविल लाइन रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले उनके मोबाइल पर परिचित एडवोकेट चाली यादव के नंबर से एक एपीके फाइल आई थी। परिचित का नंबर होने के कारण उन्होंने बिना संदेह किए उसे डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का रिमोट एक्सेस साइबर अपराधियों के हाथों में चला गया।

    पीड़ित के अनुसार, 4 जुलाई से 12 जुलाई के बीच उनके सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खाते से टुकड़ों में कुल सात लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब वह बैंक पहुंचे और पासबुक अपडेट करायी। घटना के बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 15 जुलाई को स्थानीय साइबर थाने में तहरीर दी।

    यह भी पढ़ें- ललितपुर के अटल आवासीय स्कूल में कढ़ी-चावल खाने से 38 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

    साइबर पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी भी माध्यम से प्राप्त अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को बिना सोचे-समझे डाउनलोड न करें। यदि किसी के साथ ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर जानकारी देनी चाहिए।