ललितपुर में ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, घरेलू विवाद से तंग आकर दो मासूमों सहित किया सुसाइड
घरेलू विवाद से परेशान एक गर्भवती महिला ने ललितपुर में अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला और उसके दो बच् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गर्भवती महिला ने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।
घरेलू विवाद और पति की मारपीट से परेशान थी महिला दीपा।
पुलिस लापरवाही पर धौर्रा चौकी प्रभारी को किया गया निलंबित।
जागरण संवाददाता, ललितपुर। घरेलू विवाद से परेशान एक गर्भवती महिला ने सोमवार सुबह अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची बच गई।
मामले में प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने धौर्रा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। दीपा यादव का अपने पति पुष्पेंद्र यादव से अक्सर विवाद होता था। परिवार का आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।
सोमवार सुबह दीपा शिकायत लेकर धौर्रा पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह तीनों बच्चों को लेकर चौकी से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में दीपा, उसकी तीन वर्षीय बेटी शिव्यांशी और दो वर्षीय बेटे कृष की मौत हो गई।
वहीं पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी किसी तरह बच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने मामले की तत्काल जांच कराई।
प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। परिवार को अनुसार दीपा गर्भवती भी थी। हालांकि गर्भ की अवधि स्पष्ट नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें- ललितपुर स्टेशन पर खून से लथपथ मिला जीआरपी का सिपाही, इलाज के दौरान हुई मौत