Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ललितपुर में नशीले लड्डू खिलाकर लूटने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ का गिरोह गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

    Updated: Wed, 20 May 2026 08:49 AM (GMT+05:30)

    ललितपुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लुटेरी दुल्हन ने शादी कर परिवार को बेहोश किया।

    2. जेवर-नकदी लेकर फरार हुई, पुलिस ने दबोचा।

    3. अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, माल बरामद।

    जागरण संवाददाता, ललितपुर। शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह की एक महिला सदस्य ने दुल्हन बनकर शादी की और फिर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन समेत गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, गिरोह ऐसे पुरुषों को निशाना बनाता था जिनकी शादी नहीं हो पा रही होती थी। गिरोह के सदस्य साहब सिंह को जानकारी मिली कि बार क्षेत्र के मर्रौली गांव निवासी रहीश की शादी नहीं हो रही है। इसके बाद गिरोह ने पूजा नाम की महिला को रागिनी बनाकर रहीश से मिलवाया।

    11 मई को फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई। शादी के बाद दुल्हन रागिनी ससुराल पहुंची, जहां परिवार में खुशी का माहौल था।

    13 और 14 मई की रात उसने खाने में नशीला पाउडर मिला दिया। खाना खाते ही पति रहीश समेत पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद दुल्हन घर में रखे जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गई। सुबह होश आने पर पीड़ित परिवार ने बार थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

    एसपी के निर्देशन में बार थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर पूजा उर्फ रागिनी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में उदयभान, विजय, बैजंजी, वंदना, आरती, किरण पाल और दिनेश कुमार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर शादी के नाम पर लोगों को फंसाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6730 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    वंदना पर मीरजापुर, प्रतापगढ़, राजस्थान और ललितपुर में तीन मामले, बैजंती पर अलग-अलग राज्यों में चार मामले, उदयभान पर दो मामले और किरण पाल पर राजस्थान व बार में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।