Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लूट, अराजकता और अपराध से भरा रहा सपा सरकार का कार्यकाल', ललितपुर में बोले पंकज चौधरी

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ललितपुर में सपा सरकार के कार्यकाल को लूट, अराजकता और अपराध से भरा बताया। उन्होंने भाजपा की नीतियों को विकासो ...और पढ़ें

    लूट, अराजकता और अपराध से भरा रहा सपा सरकार का कार्यकाल: पंकज चौधरी।

    लूट, अराजकता और अपराध से भरा रहा सपा सरकार का कार्यकाल: पंकज चौधरी।

    HighLights

    1. पंकज चौधरी ने सपा सरकार के कार्यकाल को अराजकतापूर्ण बताया।

    2. भाजपा की नीतियां विकास, सुशासन और जनकल्याण पर आधारित हैं।

    3. कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान।

    ब्यूरो, ललितपुर। प्रथम वार जनपद के भ्रमण पर आये केन्द्रीय वित्त राज्यमन्त्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि सपा सरकार का कार्यकाल लूट, अराजकता और अपराध, परिवारवाद से भरा रहा। इसी कारण जनता का विश्वास उस पर कमजोर हुआ।

    उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व नये नामों और नारों के माध्यम से अपनी राजनीतिक छवि बदलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता सब समझती है। भाजपा सरकार की नीतियां विकास, सुशासन और जनकल्याण पर आधारित हैं, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम करता है।

    उन्होंने उक्त बात पार्टी के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सम्वाद के दौरान कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हीं के परिश्रम और संगठनात्मक शक्ति के बल पर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

    कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करें और आगामी चुनावी तैयारियों में अभी से जुट जायें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है, और उनसे राय जानने के लिये ही वे ललितपुर आये है।

    खबरें और भी

    उन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री पर निशाना साधते हुये कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए उनका खुद का परिवार है। सपा अब एक अराजकता का प्रतीक बन गयी है। यह लोग अब खुद को पीडीए कहने लगे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

    इस मौके पर कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमन्त्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामन्त्री हरीराम सिंह लोधी व आभार जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ने व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें- यूपी में आउटसोर्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी सरकार, कर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत

    यह भी पढ़ें- यूपी में हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार, सरकार ने कर दिया बंदोबस्त, CM योगी का निर्देश भी जारी