Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदी की रैली के लिए नाम से निमंत्रण देकर बुलाए 13 लाख कार्यकर्ता

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 01 Jan 2017 08:51 PM (IST)

    लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली काफई महत्वपूर्ण और महापरिवर्तन का संदेश देने वाली होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली काफई महत्वपूर्ण और महापरिवर्तन का संदेश देने वाली होगी। प्रदेश में चार दिशाओं से निकली परिवर्तन यात्रा और छह परिवर्तन रैलियों के बाद यह रैली भाजपा की दशा-दिशा तय करेगी। चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले यह भाजपा की आखिरी रैली होगी, इसलिए भाजपा ने बहुत उम्मीदें लगाकर इसके लिए पूरी ताकत लगा दी है।

    शिवपाल और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ इनाम

    भाजपा ने बूथ स्तर पर काम करने वाले 13 लाख कार्यकर्ताओं को उनके नाम के प्रवेश पत्र के साथ आमंत्रण भेजा है। इनकी बदौलत ही विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गयी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस रैली की सफलता का खाका तैयार किया है। रैली की तारीख तय होने के साथ ही बंसल ने बूथ और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने के लिए एक नया प्रयोग किया है। अब तक वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को ही वीआइपी कार्यक्रमों में पास दिए जाते हैं, लेकिन पहली बार बूथ के कार्यकर्ताओं को खास पहचान दी गयी है।

    मुलायम के पत्रः कुकृत्य छिपाने और सीबीआइ से बचने को मेरा अपमान

    काशी, गोरखपुर, अवध, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग रंग के पास जारी किए गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के पत्र के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीरों वाला 2017 का कैलेंडर और परिवर्तन रैली के प्रवेश पत्र की एक किट भेजी गई है। एक लाख 30 हजार बूथों पर दस-दस कार्यकर्ताओं के लिए यह किट दी गयी है। इस आमंत्रण से भाजपा को उम्मीद है कि जनसैलाब उमड़ेगा।

    अखिलेश को सर्वसम्मत नेता बनाना मुलायम का मास्टर गेम : साध्वी

    रैली के प्रभारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दावा है कि कम से कम दस लाख कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने आएंगे। कई दिनों से 300 पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिलों में प्रवास किया है। तैयारी के लिए भाजपा के तीन प्रदेश मंत्रियों को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है जिनमें शंकर गिरी को काशी और कानपुर, सुभाष यदुवंश को अवध और गोरखपुर तथा महेश चंद्र श्रीवास्तव को ब्रज और पश्चिम क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। ये तीनों मंत्री रैली क्षेत्र, जिला, विधानसभा, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय में जुटे हैं। केशव के पत्र में 15 वर्षों से सपा और बसपा की सरकार के चलते उत्तर प्रदेश में बदहाली, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, माफियाराज का मसला उठाते हुए विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपेक्षा की गयी है। भाजपा अपनी इस रणनीति से कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्ध करने में जुटी है। परिवर्तन यात्रा, युवा सम्मेलन, पिछड़ा सम्मेलन समेत तमाम कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।

    खबरें और भी