भ्रष्टाचार पर चाबुक, रिश्वतखोरी के प्रकरण में हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित
Suspension in Bribary: नगर विकास विभाग ने हरदोई जिले में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
HighLights
दो लाख रुपये की रिश्वत लेने और कमीशनखोरी के आरोपों में हुई कार्रवाई
नगर पालिका परिषद शाहाबाद व बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी शामिल
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य में शिथिलता, भ्रष्टाचार और कार्य स्थल पर अनुशासनहीनता को लेकर बेहद गंभीर हैं। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत नगर विकास विभाग ने हरदोई जिले में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रिश्वतखोरी और कमीशन लेने के आरोपों में नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर तथा नगर पालिका परिषद बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार शाहाबाद नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर पर दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निकाय) हरदोई की रिपोर्ट तथा नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अध्यक्ष की उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर निदेशालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद बिलग्राम में तैनात अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर एक ठेकेदार से भूसा आपूर्ति समेत अन्य कार्यों के भुगतान के बदले कमीशन और रिश्वत लेने का आरोप हैं।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ की UP के पुलिसकर्मियों को नसीहत, ड्यूटी के दौरान Reel बनाना तो घोर अनुशासनहीनता
इस मामले में कथित वीडियो वायरल होने और एफआइआर दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी हरदोई तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- यूपी में 2017 से पहले तो पुलिस भी नहीं थी सुरक्षित, सीएम ने दिया आईपीएस अधिकारी की पिटाई का उदाहरण
निदेशालय ने नीलाव को भी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशक ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।