विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका, कानपुर समेत 13 जिलों के अभ्यर्थी क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए दिखाएंगे दम

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 05:04 PM (IST)

रुड़की में 10 और 11 अक्टूबर को अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित होगी, जिसमें लखनऊ सहित 13 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. अग्निवीर क्लर्क/SKT भर्ती रैली रुड़की में 10-11 अक्टूबर को।

  2. लखनऊ सहित 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे इसमें भाग।

  3. एडमिट कार्ड 10 सितंबर तक जारी, वेबसाइट से डाउनलोड करें।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सेना में अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के पदों के लिए रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में 10 व 11 अक्टूबर को भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में लखनऊ के साथ-साथ औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गोंडा , महोबा और उन्नाव जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि इस भर्ती रैली का उद्देश्य भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ के अंतर्गत आने वाले जिलों के योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना में अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के रूप में भर्ती होने की प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है।

लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट व दौड़ 10 से 11 अक्टूबर को निर्धारित रैली स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

होगा फिजिकल टेस्ट

पहले दिन 10 अक्टूबर को जिन जिलों के उम्मीदवार निर्धारित दौड़ और फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होंगे उनमें औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, महोबा और उन्नाव जिले शामिल हैं। इसी तरह 11 अक्टूबर को कानपुर नगर और गोंडा जिलों के उम्मीदवार निर्धारित दौड़ व फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होंगे।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर तक जारी होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सेना की आधिकारिक भर्ती पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई रिपोर्टिंग की तारीख, समय, स्थान और निर्देशों को ध्यान से देखें।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेंगे चार ROB और 4 नए पुल, 18 लाख की आबादी को होगा फायदा; हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का काम शुरू

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और समय के अनुसार ही बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार को समय पर रिपोर्ट करना हाेगा, एडमिट कार्ड के बिना रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।