विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बनेंगे चार ROB और 4 नए पुल, 18 लाख की आबादी को होगा फायदा; हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का काम शुरू

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:14 PM (IST)

लखनऊ को दिसंबर 2027 तक पांच नए रोड ओवर ब्रिज और एक अंडरपास मिलेंगे, जिससे 15-18 लाख लोगों को सीधा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ को दिसंबर 2027 तक मिलेंगे पांच नए आरओबी और अंडरपास।

  2. हरौनी, केसरी खेड़ा, मरी माता फ्लाईओवर पहले ही शुरू हो चुके हैं।

  3. इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर, पक्का पुल सहित अन्य कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के लोगों को एक साल में पांच रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और एक अंडरपास मिलने जा रहे हैं। इनके बनने से शहर की पंद्रह से अठारह लाख आबादी को सीधे लाभ होगा। इनमें हरौनी, केसरी खेड़ा आरओबी इसी माह शुरू हो गए हैं, मरी माता फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन कई माह से चल रहा है। हालांकि इनका लोकार्पण अभी नहीं हुआ है।

अब मेहंदी घाट, पक्का पुल सेतु को दिसंबर 2026 और खरगापुर व मलिहाबाद आरओबी को दिसंबर 2027 तक शुरू करने की योजना है। यहीं नहीं, पीएम टेक्सटाइल सेतु बनकर तैयार है, यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच रोड न बनने से इस पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा द्वारा कई आरओबी, फ्लाईओवर का तोहफा दिसंबर 2027 तक लखनऊ को देने जा रहा है।

इनमें उन्नाव को जोड़ने वाला साईं नदी पर बना सेतु भी है। यह भी बनकर तैयार हो गया और इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया के मुताबिक इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर बनने वाला फ्लाइओवर दिसंबर 2027 तक बना लिया जाएगा।

संस्थाओं ने शुरू किया काम

इसका काम भी कार्यदायी संस्थाओं ने जमीन पर शुरू कर दिया है। यहां यार्ड बनने के साथ ही फुटओवर ब्रिज तोड़ने का काम काफी हो गया और यूटिलिटी ट्रांसफर के काम चल रहे हैं। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले नौ सालों में राजधानी में आरओबी व फ्लाईओवर के कई काम कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन 14 नए रूटों पर दौड़ेंगी 300 इलेक्ट्रिक बस, यूपी के अन्य शहरों के लिए 1225 बस खरीदने का टेंडर जारी

इनमें पक्का पुल पर बन रहा सेतु लाल पुल की तरह ही बनाया जा रहा है। इसके अलावा मेहंदी घाट पर बन रहा सेतु दिसंबर 2026 तक तैयार करने की बात कही जा रही है। हालांकि फिनिशिंग का काम फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।