ऐश्वर्य राज सिंह बने रालोद के नए प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल को साधने की तैयारी
राष्ट्रीय लोकदल ने युवा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पूर्वांचल और युवाओं को साधने का दांव चला है। यह नियुक्ति पूर्व अध्यक्ष रामाशीष राय के ...और पढ़ें

राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह बधाई देते जयंत चौधरी।
HighLights
ऐश्वर्य राज सिंह रालोद के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।
पार्टी का लक्ष्य पूर्वांचल और युवा मतदाताओं को साधना।
पूर्व अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी छोड़ी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश संगठन की कमान युवा एवं बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह के हाथ में देकर पूर्वांचल को साधने का कार्ड चला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने आईटी सेल में काम कर चुके ऐश्वर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नौजवानों एवं प्रबुद्ध लोगों के बीच अहम संदेश दिया है।
ऐश्वर्य 2017 विधान सभा चुनाव में रालोद के टिकट पर बस्ती से चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही रामाशीष राय ने पार्टी पर किसानों, नौजवानों एवं वंचितों की आवाज न उठाने का आरोप लगाकर प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।
रामाशीष राय ने जयन्त चौधरी को लिखे पत्र में कहा कि आंदोलन करने उतरे पर छात्रों पर पुलिसिया उत्पीड़न से लेकर राजनीति में बढ़ते जातिवाद, परिवादवाद व धनबल के प्रयोग को लेकर पार्टी मौन है।
चौ. चरण सिंह एवं चौ. अजित सिंह शोषण एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे, लेेकिन आज नेतृत्व ज्वलंत विषयों पर खामोश है। राय के कांग्रेस या सपा में जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि राय ने पार्टी के अंदर यह विषय भी उठाया था कि किसी समय आरक्षण का विरोध करने वाले अनुपम मिश्र को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया गया।
रामाशीष भाजपा के टिकट पर 1997 से 2003 तक विधान परिषद सदस्य रहे। 2021 में भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। 2022 में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बने। चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें चुनाव लड़ाने का भरोसा दिया था, लेकिन समीकरण नहीं बन सका।
खबरें और भी
राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी का कहना है कि ऐश्वर्य तकनीकी संपन्न और होनहार युवा चेहरा हैं, जिनसे पार्टी को काफी लाभ होगा। वहीं, रामाशीष के त्यागपत्र के कारणों ने अनभिज्ञता जताई।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने अंबेडकरनगर को दी सौगात, 706 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास