Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अजय राय ने PM मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग की

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

    HighLights

    1. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी को पत्र लिखा।

    2. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच की मांग।

    3. स्वतंत्र फॉरेंसिक और वित्तीय जांच की अपील की।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि मंदिर किसी राजनीतिक दल का नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अस्था से जुड़ा है। इसलिए भाजपा को मंदिर के निर्माण के श्रेय के साथ चढ़ावा चोरी का उत्तरदायित्व भी स्वीकार करना चाहिए।

    उन्होंने मामले की स्वतंत्र फॉरेंसिक व वित्तीय जांच की भी मांग की है। साथ ही कहा है कि ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों से समान उत्तरदायित्व अपेक्षित है। मंदिर के निर्माण और प्रबंधन से जुड़ी जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सार्वजनिक उत्तरदायित्व सौंपा गया है, उनसे देश सर्वाेच्च स्तर की पारदर्शिता व निष्पक्षता की अपेक्षा करता है।

    यदि उनके विरुद्ध कोई आरोप लगाए जाते हैं तो उनका उत्तर राजनीतिक भाषणों से नहीं, बल्कि अभिलेखों, तथ्यों और स्वतंत्र जांच से दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में ट्रस्ट एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भी जवाबदेही तय करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर देवघर में 'क्षमा याचना हवन', प्रधानमंत्री मोदी से की गई ये डिमांड



    खबरें और भी