Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा सरकार ने किया रामचरितमानस का अपमान', लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर अखि‍लेश ने साधा निशाना

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:00 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और उनके चैंबर हटाने को लेकर भाजपा सरकार को 'अधर्मी' बताया है। उन्होंने भाजप ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और उनके चैंबर हटाने को लेकर भाजपा सरकार को अधर्मी बताया है। उन्होंने एक्स पर लाठीचार्ज की एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक अधिवक्ता हाथ में रामचरितमानस लिए है और पुलिसकर्मी उसे लाठी मारते दिख रहे हैं।

    तस्वीर के साथ सपा प्रमुख ने लिखा, ‘उप्र भाजपा सरकार ने जिस तरह रामचरितमानस का अपमान-तिरस्कार किया है, वो किसी भी तरह क्षमा करने योग नहीं है।’

    सपा प्रमुख ने आगे लिखा, भाजपाइयों का सिर्फ एक धर्म है और वो है पैसा। देश अधर्मी भाजपा को हमेशा के लिए हटा देगा। भाजपा ओर उसके संगी-साथी प्रभु राम के भी सगे नहीं है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि यह लाठी अधिवक्ताओं के शरीर के साथ उनके मान पर भी पड़ी है।

    अगर वकीलों ने ठान लिया तो वो हर भाजपाई की संपत्ति के वैध-अवैध होने का चिट्ठा निकाल देंगे। इन भाजपाइयों को लड़ने के लिए वकील भी नहीं मिलेगा।

    सोमवार को वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख से पार्टी मुख्यालय में भी मुलाकात की। सपा प्रमुख ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की और घायल वकीलों को निश्शुल्क इलाज व मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसके बाद पार्टी नेताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया।

    भाजपा के मंत्री, वाहनों की संख्या कम करने को लेकर गुमराह कर रहे है। भाजपा सनातन विरोधी है। मेरे मंदिर से जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धुलवाया था। भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में स्मार्ट विलेज बनाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    वहीं साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले कृपाशंकर विश्वकर्मा ने सपा प्रमुख से भेंट की। वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब तक नौ राज्यों में भ्रमण कर चुके है। उनका लक्ष्य एक लाख किलोमीटर तक की यात्रा का है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में सैलून मैनेजर की आत्महत्या मामले में दो महिलाओं की तलाश में दबिश जारी, संपत्ति की भी जानकारी जुटा रही पुल‍िस