लखनऊ में सैलून मैनेजर की आत्महत्या मामले में दो महिलाओं की तलाश में दबिश जारी, संपत्ति की भी जानकारी जुटा रही पुलिस
लखनऊ में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस फरार आरोपित पल्लवी जोशी और वैशाली की तलाश में पड़ोसी जिलों में दबिश दे रही है। ...और पढ़ें
-1779114220872_m.webp)
सैलून मैनेजर वीडियो बनाकर किया था सुसाइड।
HighLights
रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में दो महिलाएं फरार।
पुलिस फरार आरोपितों की संपत्ति खंगाल रही है।
तीन मुख्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ स्थित शालीमार वन वर्ड निवासी 31 वर्षीय रत्ना सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपित की फरार पत्नी और एक अन्य महिला की तलाश में पड़ोसी जिलों की खाक छान रही है। साथ ही अपराध से अर्जित आरोपितों की संपत्ति के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
गोरखपुर के जेल बाईपास स्थित मैत्रीपुरम कालोनी निवासी रत्ना सिंह शालीमार वन वर्ड के फ्लैट में रहकर शरद सिंह के मानसून सैलून में मैनेजर के पद पर नौकरी करती थी। 12 मई को उन्होंने अपने फ्लैट में फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के पहले उन्होंने 25 सेकंड का एक वीडियो बनाया जिसमें सैलून मालिक शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली और प्रशांत सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
पिता ने पांच नामजद सहित अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित शरद, मंगल और प्रशांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नामजद पल्लवी जोशी और वैशाली अब भी फरार हैं।
इनकी तलाश में पुलिस लखनऊ समेत आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर रत्नेश सिंह ने बताया कि टीमों को तलाश में लगाया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर विवेचना के आधार पर चार्जशीट तैयारी की जाएगी।