विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'10 किलो दिखाया, 16 गटकाया...', कन्नौज में पकड़े गए सोने पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:29 AM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में पकड़े गए सोने में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 26 किलो सोने में से केवल 10 किलो दिखाया और बाकी 16 किलो गटक लिया।

कन्नौज में पकड़े गए सोने पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला।

कन्नौज में पकड़े गए सोने पर अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

  2. कन्नौज में 26 किलो सोने में से 10 किलो ही दिखाया गया।

  3. पुलिस पर 16 किलो सोना गटकने का गंभीर आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है। कहा कि सूत्रों के अनुसार कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से एक्सीडेंट के बाद कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके गाड़ी से एक-एक किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट। अखिलेश ने कहा कि ये भाजपा सरकार की पुलिस की माया है, दस दिखाया, सोलह गटकाया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी पीली धातु कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए। कहा कि नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली, यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता।

कहा कि भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक हर जगह धांधलेबाजी, कमीशनखोरी, लूट चल रहा है। झूठे केस, झूठे आरोप और फर्जी एनकाउंटर करवाकर भाजपा सरकार ने पुलिस की छवि को पहले से ही बर्बाद कर दिया है। चार हजार करोड़ रूपया से ज्यादा की लागत में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे में गड्ढे और सड़क टूटने के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

अखिलेश ने कहा कि प्रयागराज में इस सरकार में कुंभ का मिलाकर कुल करीब एक लाख करोड़ का बजट गया होगा, लेकिन प्रयागराज का जो हाल है वह किसी से छिपा नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'यादव और मुस्लिम ही अखिलेश के लिए सबकुछ;, सपा प्रमुख के आरक्षण वाले बयान पर ओपी राजभर का हमला