Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार', ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 08:51 PM (IST)

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरएसएस नेताओं की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संघ परिवार क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने आरएसएस-सीसीपी मुलाकात पर भाजपा को घेरा।

    2. कहा, संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है।

    3. भाजपा पर घुसपैठियों को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेताओं की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात को लेकर बुधवार को भी हमला बोला। सपा प्रमुख ने कहा कि आज बात मुलाकात तक पहुंच गई, फिर ये बहिष्कार का ड्रामा क्या भाजपाई अपने समर्थकों की आंख में धूल झोंकने के लिए कर रहे थे?

    संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है। आरएसएस और भाजपा से सावधान रहना है। सपा प्रमुख ने मंगलवार को भी इस प्रकरण को लेकर एक्स पर पोस्ट की थी।

    पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि लगता है भाजपा के वैचारिक उस्ताद पड़ोसी देश से एकदलीय व्यवस्था की मास्टर क्लास ले रहे हैं। भाजपा के उन बेचारे समर्थकों के चेहरे आज कोई जाकर देखे जो चीनी सामान के बहिष्कार के लिए दरवाज़े खटखटाते घूम रहे थे।

    बेचारे कह रहे हैं कि सुना तो था कि भाजापा किसी की सगी नहीं है, पर हमको ही धोखा दे दिया। ये समर्थक ‘रंगे सियार’ की उस कहानी को भूल गये थे, जिसका राज एक दिन पानी बरसने पर खुल जाता है। भाजपा के नेता किरेन रिजिजू ने भी मान लिया है कि भाजपा का एनडीए गठबंधन राजनीतिक नहीं पारिवारिक गठबंधन है।

    आरोप लगाया कि भाजपा ने घुसपैठियों को लेकर झूठा प्रचार किया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआइआर में छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के भी निर्देश दिए। वहीं सपा प्रमुख ने संभल प्रकरण में पुलिसकर्मियों पर एफआइआर के आदेश को लेकर भी एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा।

    खबरें और भी