Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?' मंत्रालय बंटवारे में देरी पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:38 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मंत्रालयों के बंटवारे में देरी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सत्ता संघर्ष का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता अब नए ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। जागरण

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। जागरण

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने मंत्रालय बंटवारे में देरी पर सवाल उठाए।

    2. सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर सत्ता संघर्ष का आरोप लगाया।

    3. जनता नए मंत्रियों के विभागों पर कड़ी नजर रखेगी।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने की तंजिया शैली में फिर पूछा है कि क्या उप्र में मंत्रियों के नाम के बाद, अब उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?

    आरोप लगाया कि मंत्रालयों के बंटवारे की देरी की असली वजह ‘कमीशन-कमाई’है। दीर्घ प्रतीक्षा के बाद जो नये मंत्री बने हैं वह दर्शक दीर्घा में बैठकर, गेंद को इधर-उधर आते-जाते देख रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने इंटरनेट प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि उप्र की जनता ने ठाना है कि नये मंत्रियों को जो मंत्रालय-विभाग मिलेगा, उस पर पूरी तरह से निगाह-निगरानी रखी जाएगी, ताकि नये-नवेले मंत्रीगण अपने खजाने न भर सकें। इसके लिए कागजी प्रमाण के साथ ऑडियो-वीडियो सबूत इकट्ठे किये जाएंगे।

    अब जनता ही भाजपाई लोगों को अपने टैक्स के पैसों की लूट करने से रोकेगी क्योंकि भ्रष्टाचार रोकने वाले सारे विभाग भाजपा ने बर्बाद कर दिये हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार जानती है कि ये आखिरी बार है जब वो सत्ता में है, इसीलिए ये भाजपाई दसों हाथों से पैसा बटोरना चाहते हैं। जागरूक जनता अब इन भाजपाइयों के मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।

    खबरें और भी