'2027 में भाजपा को डिटेंशन सेंटर में भेज देगी जनता' अखिलेश ने दोहराया सपा की सरकार बनने का दावा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा में सरकार बनाने का दावा दोहराया है। गुरुवार को सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अन्याय और अधर् ...और पढ़ें
-1768488237976_m.webp)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा में सरकार बनाने का दावा दोहराया है। गुरुवार को सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा अन्याय और अधर्म के रास्ते पर चल रही है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी को संकट में डाल दिया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बुलडोजर का पता नहीं चलेगा। यूपी की जनता वर्ष 2027 में भाजपा को डिटेंशन सेंटर में भेज देगी।
पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने जनहित में कोई काम नहीं किया है। प्रदेश में पूरी व्यवस्था खराब कर दी है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। इसके भाजपा नेता ‘आरोपजीवी’ हैं। इन लोगों का काम सिर्फ सपा पर आरोप लगाना है, जबकि हमारी पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है।
इसके अलावा सपा प्रमुख ने वाराणसी में ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर एक्स पर लिखा, अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के अपमान व उनकी सनातनी काशी-विरासत के प्रति तिरस्कार पूर्ण कार्रवाई को कोई भी सच्चा आस्थावान नहीं सहेगा। भाजपाई ये सब काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं, उनको न काशी से मतलब है न काशीवासियों से, न उनसे जुड़े किसी ऐतिहासिक महान व्यक्तित्व से। अविनाशी काशी ही भाजपा के विनाश का कारण बनेगी। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बहराइच में पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या के मामले में भी भाजपा पर प्रश्न उठाए।
वहीं गुरुवार को मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन सभी जिलों में मनाया गया। कंबल वितरण और भंडारों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पहुंच कर बधाई दी।
यह भी पढ़ें- 'संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार', ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव?