विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Bypolls: ...तो ये है उपचुनाव के लिए अखिलेश की प्लानिंग, दीपावली के बाद मैदान में उतरेंगे; हो गई तैयारी

Published: Fri, 25 Oct 2024 08:59 PM (IST)

समाजवादी पार्टी (सपा) नौ विधानसभा उपचुनावों में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में दीपावली के बाद कई बड़ी जनसभाएं आयोजित करेगी। ...और पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फाइल फोटो
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सपा दीपावली के बाद कई बड़ी जनसभाएं आयोजित करेगी। इन सभाओं के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समय मांगा गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिथिवार जनसभाएं और रोड शाे आयोजित होंगे।

सपा के सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव लगातार सभी नौ प्रत्याशियों के संपर्क में हैं। हर सीट पर होने वाली गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जा रही है। जिला और महानगर संगठन से प्रत्याशियों के साथ नहीं जुटने वाले स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की जानकारी मांगी जा रही है।

जिन पदाधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं के सक्रिय नहीं होने की सूचना मिल रही है, उनसे सपा प्रमुख सीधे बात कर रहे हैं। सपा मुख्यालय से सभी नौ सीटों के चुनाव लड़ने की रणनीति बनायी जा रही है। सपा प्रमुख दीपावली मनाने सैफई जाएंगे, वहां से मैनपुरी के करहल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करके वह चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

करहल में जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी हुए शामिल

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार लोगों से मिल रहे हैं। करहल में शुक्रवार को वह एक जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। हालांकि सघन चुनावी अभियान की शुरुआत दीपावली के बाद होगी। इस समय प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

कैसे रखे जाएंगे कार्यक्रम

सभी नौ सीटों से अखिलेश यादव की जनसभा और रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। एक दिन में एक ही विधानसभा के कार्यक्रम रखे जाएं, कुछ इसी तरह की तैयारी हो रही है। संबंधित जिला और महानगर संगठनों को आयोजन स्थलों की अनुमति लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।

कांग्रेस को नहीं मिली मनमुताबिक सीटें

कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी तैयारी तो जोरशोर से शुरू की थी पर मनमुताबिक सीट न मिलने से उसे झटका लगा है। उपचुनाव में एक भी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी नजर नहीं आएगा। सीटों के बंटवारे में सपा पर दबाव बनाने में विफल रहे पंजे वाले दल के नेता व कार्यकर्ता अब साइकिल की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - UP By Election 2024: …तो सामने आ गई कांग्रेस के पीछे हटने की वजह, ‘साइकिल को हाथ का साथ’ कहानी में ट्विस्ट है!

UP By-Election: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- रिश्तेदारवादी पार्टी है बीजेपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।