'2027 में सपा की सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता', अखिलेश ने जनता के बीच संवाद करने के दिए निर्देश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था में विफलता ...और पढ़ें
-1774026377763_m.webp)
HighLights
सपा प्रमुख ने 2027 चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की विफलता का आरोप।
कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सपा की नीतियां बताने को कहा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की नीतियों और भाजपा सरकार की नाकामियों की जानकारी लोगों को दें। अगले चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर स्तर पर बेईमानी और लूट चरम पर है। हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार हैं। कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी को न्याय, सम्मान, अवसर मिलेगा। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। किसानों के फसलों का सही मूल्य मिलेगा। मंडियां स्थापित होंगी। विकास के रुके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। भाजपा सरकार और सत्ता संरक्षित अपराधियों की अराजकता खत्म होगी।
वहीं शुक्रवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस पार्टी मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयाें पर मनाया गया। मुख्यालय में सपा प्रमुख ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए हारिस अली को रिमांड पर लेगा ATS, करना चाहता था बड़ी आतंकी वारदात