Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    YADAV MAHASABHA: यादव महासभा के जरिए बिरादरी में पैठ मजबूत करेंगे अखिलेश, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 09:03 PM (IST)

    YADAV MAHASABHA NEWS - लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘पीडीए’ ( पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक ) के जरिए जहां एक ओर ...और पढ़ें

    यादव महासभा के जरिए अपनी बिरादरी में पैठ और मजबूत करेंगे अखिलेश
    यादव महासभा के जरिए अपनी बिरादरी में पैठ और मजबूत करेंगे अखिलेश

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के जरिए जहां एक ओर दलित मतदाताओं पर फोकस बढ़ा रहे हैं। वहीं अपने मूल मतदाता यादवों को भी सहेजने में जुट गए हैं। यादव महासभा के जरिए अखिलेश अपनी बिरादरी में पैठ और मजबूत करना चाहते हैं। मंगलवार को कानपुर में यादव महासभा ने मुलायम सिंह यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा है, इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश वहां जाएंगे।

    दरअसल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की स्थापना 1924 में हुई थी। मुलायम सिंह यादव के सियासी सफर में यादव महासभा का भी बड़ा योगदान माना जाता है। मुलायम सिंह यादव के गुरु व पूर्व सांसद उदय प्रताप ने अगस्त 2022 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

    पीएम मोदी ने भी किया था संबोधन

    पिछले वर्ष गुजरात के द्वारिका में महासभा के चुनाव में कोलकाता के डाॅ. शगुन घोष राष्ट्रीय अध्यक्ष व बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। मुलायम के बेहद करीबी चौधरी हरमोहन सिंह यादव ने भी कई वर्षों तक यादव महासभा की कमान संभाली थी। पिछले वर्ष उनके बेटे सुखराम यादव सपा छोड़कर भाजपा में चले गए थे। इसके बाद हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर संबोधित किया था।

    मुलायम सिंह यादव के साथ हमारा विशेष लगाव है, इसलिए यादव महासभा ने ‘नेताजी मंडल महोत्सव’ बनाया है। इसी के तहत कानपुर में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। हमारी कोशिश है कि जिस तरह से मुलायम सिंह ने समाज के लिए समर्पण भाव से काम किया उसी तरह अखिलेश भी समाज के साथ जुड़कर काम करें।

    -कप्तान सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा।

    यादव मतदाताओं पर डोरे डाल रही भाजपा

    समय के साथ-साथ यादव महासभा में सपा का दखल भी खत्म होता चला गया। राजनीतिक जानकार इसे सपा के लिए अच्छा नहीं मान रहे थे। वहीं, यादव मतदाताओं पर भाजपा भी लगातार डोरे डाल रही है।

    यह भी पढ़ें: UP News : महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर योगी सरकार सख्त, मिशन शक्ति जगा रहा आत्मविश्वास का भाव 

    खबरें और भी

    इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सपा मुखिया एक बार फिर यादव महासभा में अपनी पैठ और मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अखिलेश मंगलवार को यादव महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Deoria Incident : नहीं चलेगा मृतक प्रेम यादव के घर पर बुल्डोजर; हाईकोर्ट ने तहसीलदार के आदेश पर लगाई रोक

    Tags- UP Politics, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, UP News, Uttar Pradesh News