'BJP सरकार में तहसील बन गए भ्रष्टाचार के अड्डे', अखिलेश बोले- बेईमानी से चुनाव जीतती है भाजपा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और जन ...और पढ़ें

सपा प्रमुख ने भाजपा पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। (तस्वीर- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है। इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है।
उसके ऊपर बुलडोज़र भी चलवा दिया है। देखते हैं अब इन भाजपाई विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा द्वारा अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।
अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया में लिखा और फिर उनकी ओर से पार्टी ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेइमानी और झूठ चरम पर है। तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये है।
भाजपाई जमीनों पर कब्जे और लूट कर रहे हैं। भाजपा भूमाफिया, खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। इन्होंने अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर भ्रष्टाचार और बेईमानी का अंत कर देगी।