Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा, 2027 में जनता निकाल देगी भाजपा का सारा तिकड़म

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 31 May 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

    Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने ताजा प्रकरण हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश के बयान का पकड़ा है। ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 

    HighLights

    1. सपा मुखिया ने एक्स पर पोस्ट की अपनी प्रतिक्रिया

    2. भाजपा विधायक श्याम किशोर का वायरल वीडियो किया टैग

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी भी मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ बेहद मुखर हैं और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकरण पर भाजपा के खिलाफ प्रतिक्रिया देने में जरा भी पीछे नहीं रहते हैं।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ताजा प्रकरण हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश के बयान का पकड़ा है। श्याम प्रकाश का प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा है और एक्स पर पोस्ट साझा किया है।

    सपा प्रमुख ने लिखा है कि

    भाजपा में जो जितना बेईमान
    वो बैठा है उतनी ऊंची मचान!
    भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है, इसके साथ ही उसके ऊपर बुलडोजर भी चलवा दिया है। देखते हैं अब इन भाजपाई विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा द्वारा अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।

    यह भी पढ़ें- BJP विधायक ने बताया पार्टी के लगातार चुनाव जीतने का फॉर्मूला, सिर्फ विकास कार्य ही नहीं तिकड़मबाजी भी कारगर

    गौरतलब है कि शनिवार देर शाम हरदोई के शाम ध्यान ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधायक श्याम प्रकाश ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव विकास के आधार पर नहीं, बल्कि तिकड़मबाजी से जीते जाते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिन गांवों में उन्होंने ज्यादा विकास कार्य कराए, वहां उन्हें अपेक्षित वोट नहीं मिले।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने SIR पर खड़े किए सवाल, यूपी में चढ़ा सियासी पारा