AKTU का कड़ा फैसला: अब बिना ABC ID के परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे स्टूडेंट, रोका जाएगा रिजल्ट
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी अनिवार्य कर दी गई ह ...और पढ़ें

HighLights
एकेटीयू में एबीसी आईडी के बिना परीक्षा फॉर्म नहीं।
आईडी न होने पर छात्रों के परीक्षा परिणाम रुकेंगे।
पुराने छात्रों को 15 अगस्त, नए को 15 सितंबर तक समय।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कालेजों में पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राओं की अभी तक एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट्स (एबीसी आइडी) नहीं बनवाई गई है। बिना इस आइडी के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सकेंगे।
साथ ही परीक्षा परिणाम भी रोके जाएंगे। ऐसे में परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों को निर्देश जारी कर तय समय में एबीसी आइडी बनवाने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 एवं पूर्व सत्रों के सभी विद्यार्थियों की एबीसी आइडी अनिवार्य रूप से बनवाकर उनके विश्वविद्यालय ईआरपी लागिन में 15 अगस्त तक अपडेट कराई जाए।
पत्र में साफ कहा गया है कि वर्तमान में सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम नेशनल एकेडमिक डिपाजिटरी डिजिलाकर पर अपलोड किए जा रहे हैं, जिनकी एबीसी आइडी विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर उपलब्ध या अपडेट नहीं होगी, उनके परीक्षा परिणाम डिजिलाकर पर अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों के आगामी परीक्षा प्रपत्र भी ईआरपी पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होंगे।
परीक्षा फार्म भी नहीं भर पाएंगे
विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए भी एबीसी आइडी बनवाना अनिवार्य किया है। सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे नए विद्यार्थियों की एबीसी आइडी 15 सितंबर तक विश्वविद्यालय ईआरपी पोर्टल पर अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसा: ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरे दर्जनों गैस सिलिंडर
निर्धारित समय-सीमा तक ये आइडी उपलब्ध नहीं होने या अपडेट न किए जाने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राओं के परीक्षा प्रपत्र ईआरपी पर प्रदर्शित नहीं होंगे और उनके परीक्षा परिणाम भी एनएडी-डिजिलाकर पर घोषित या अपडेट नहीं किए जा सकेंगे। वह परीक्षा फार्म भी नहीं भर पाएंगे।