Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसा: ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरे दर्जनों गैस सिलिंडर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:15 PM (IST)

    सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर गैस सिलेंडर लदे वाहन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पचास सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि सिलेंडर खाली थे, जि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गैस सिलेंडर लदे वाहन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।

    2. सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर पचास गैस सिलेंडर बिखरे।

    3. खाली सिलेंडर होने से बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं।

    जागरण संवाददाता, भदैंया, (सुलतानपुर)। सुलतानपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे पर रात दस बजे अफरा तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर लदी वाहन मे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और पचासों गैस सिलेंडर फोरलेन पर बिखर गए

    गुरुवार की देर रात करीब साढे दस बजे सुलतानपुर शहर के नार्मल चौराहा स्थित एलपीजी एचपी गैस एजेंसी का ट्रक सिलेंडर लादकर वाराणसी की ओर गैस रिफिल कराने जा रहा था। ट्रक वाराणसी फोरलेन पर कोतवाली देहात के पीछे अभियाकला डायवर्जन के पास पहुंचा था। तभी ट्रक चालक वाहन सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका को उतरा।

    इतने मे पीछे से वाराणसी की ओर जा रहा एक ट्रक आकर गैस सिलेंडर लदी ट्रक मे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तेज आवाज से ट्रक के परखच्चे उड़ गये। और फोरलेन पर पचासो गैस सिलेंडर गिरकर फैल गये। गैस सिलेंडर देख लोग भागे और अफरा तफरी मच गयी।

    पुलिस को दी जानकारी

    थोड़ी देर मे पता चला कि गैस सिलेंडर खाली है और रिफिलिंग के लिऐ जा रहा था। तो लोग मौके पर पहुंचे और सिलेंडरो को फोरलेन से हटवाया और आवागमन चालू हुआ।।गैस वाहन ट्रक यूपी 44 टी 4840 के चालक जयसिह पुर के बगियागांव निवासी जियाराम को भी दुर्घटना मे चोटे आई है। वह इसकी सूचना पीआरवी पुलिस को दी तथा गैस एजेंसी मालिक को दी है।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली : ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर जलभराव से परेशान कर्मचारियों ने छोड़े सरकारी आवास, किराए के मकान में हुए शिफ्ट

    जिसके बाद पहुची पुलिस ने गैस वाहन को टक्कर मारने वाले दूसरी ट्रक को किनारे कराया। चालक जियाराम का आरोप है कि पीआरवी पुलिस ने दूसरे वाहन से मुट्ठी गरम कर उसको जाने दिया है। गैस एजेंसी मालिक दूसरा वाहन लेकर रात को मौके पर पहुंचे था सभी गैस सिलेंडरो को दूसरे वाहन पर लःवाकर रिफिलिंग के लिऐ भेजा है।

    खबरें और भी


    भरे होते सिलेंडर तो हो जाती तबाही

    खाली सिलेंडरो से लदी ट्रक मे जब वाहन ने टक्कर मारी तो सिलेंडर सड़को पर बिखर गये। दो सिलेंडर दब कर पिचल भी गये। इस हादसे मे यदि सिलेंडरों मे गैस भरी होती तो छेत्र में तबाही के मंजर की कल्पना से इनकार नही किया जा सकता था। लेकिन संयोग ठीक था कि खाली सिलेंडर होने से बड़ी दुर्घटना टल गयी। देहात कोतवाल धर्मबीर सिह ने बताया कि दुर्घटना मे कोई हताहत नही हुआ है। चालक की तहरीर पर कार्यवायी की जाऐगी।