Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AKTU ने निरस्त किया BTech कंप्यूटर नेटवर्क का पेपर, अब पांच जून को दोबारा होगा एग्जाम

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:30 AM (IST)

    एकेटीयू ने 21 मई को हुए बी.टेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के कंप्यूटर नेटवर्क पेपर को निरस्त कर दिया है, जो इंटरनेट मीडिया पर लीक हो गया था। जांच कमे ...और पढ़ें

    एकेटीयू ने निरस्त किया बीटेक कंप्यूटर नेटवर्क का पेपर।

    एकेटीयू ने निरस्त किया बीटेक कंप्यूटर नेटवर्क का पेपर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीते 21 मई को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए बी.टेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के कंप्यूटर नेटवर्क (कोड नंबर 603) पेपर को निरस्त कर दिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया। जल्द ही इस विषय की परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया परीक्षा केंद्र बने नोएडा के एक कालेज की लापरवाही पाई गई है, जिसकी वजह से क्रिडेंशियल लीक हुए और कॉलेज के आईडी पासवर्ड का प्रयोग कर किसी ने पेपर डाउनलोड करके प्रसारित किया।

    इसलिए बी.टेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के कंप्यूटर नेटवर्क का पेपर निरस्त कर दिया गया है। अभी जांच जारी है। कमेटी इस प्रकरण से जुड़े अभिलेख और अन्य डेटा का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने पर कालेज दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    और मजबूत होगी पेपर भेजने की व्यवस्था

    परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एकेटीयू कालेजों की ईआरपी लाग इन पर परीक्षा शुरू होने के 30 से 40 मिनट पहले आनलाइन पेपर भेजते हैं। उसके बाद निर्धारित समय के बाद एकेटीयू की ओर से डिक्रिप्ट होने के बाद कालेजों की लाग इन पर पेपर दिखता है, जिसे केंद्र अधीक्षक अपने लाग इन व पासवर्ड के माध्यम से उसे डाउनलोड करके प्रिंट करते हैं। अब इस प्रक्रिया को और मजबूत करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

    खबरें और भी

    ये था मामला

    21 मई को एकेटीयू की ओर से प्रदेश के 131 केंद्रों पर 21 मई को दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच बी.टेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर के कंप्यूटर नेटवर्क विषय की परीक्षा थी। एकेटीयू को उसी दिन करीब चार बजे पेपर प्रसारित होने की सूचना मिली।

    जांच में पता चला कि गाजियाबाद के एक सेंटर से एक परीक्षार्थी के पास जो पर्चियां मिली थीं, उनमें दिए गए लगभग सभी प्रश्न पेपर में दिए गए थे। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने प्रति कुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी।

    यह भी पढ़ें- यूपी में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने शैक्षिक गतिविधि के सुचारू संचालन के दिए निर्देश, किताबों की होम डिलीवरी को सराहा