Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने शैक्षिक गतिविधि के सुचारू संचालन के दिए निर्देश, किताबों की होम डिलीवरी को सराहा

    Updated: Tue, 26 May 2026 01:59 AM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जुलाई से शैक्षिक गतिविधियों के संचालन और अकादमिक कैलेंडर के पालन के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी बोर्ड की परी ...और पढ़ें

    माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने शैक्षिक गतिविधि के सुचारू संचालन के दिए निर्देश।

    माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने शैक्षिक गतिविधि के सुचारू संचालन के दिए निर्देश।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यों एवं जुलाई में विद्यालय पुन: खुलने पर अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शैक्षिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में दिए।

    विभागीय अधिकारियों ने कार्यों की जानकारी देने के साथ प्रगति से भी अवगत कराया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में किए गए नवाचार, तकनीकी सुधारों तथा अब पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई होम डिलीवरी सुविधा की मंत्री ने सराहना कर इसे उपयोगी बताया।

    सर्किट हाउस में हुई बैठक में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

    बोर्ड परीक्षाओं में जियो-फेंसिंग प्रणाली के तहत मोबाइल एप से परीक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने, पोर्टल पर तत्काल अंक अपलोड करने की डिजिटल व्यवस्था तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रश्नपत्रों के रिजर्व सेट की उपलब्धता कराने जैसी व्यवस्थाओं से अवगत गया।

    इसके अलावा प्रश्नपत्रों के प्रत्येक पृष्ठों पर केंद्रवार गोपनीय न्यूमेरिक क्रमांक अंकन, उत्तर पुस्तिकाओं का आकार ए-4 किए जाने और प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्रों में उच्च गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों को शामिल करने की भी जानकारी दी। मंत्री ने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-कामर्स प्लेटफार्म अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन होम डिलीवरी सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    अपर शिक्षा निदेश (माध्यमिक) मनोज कुमार द्विवेदी ने विशेष तौर पर नई शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन संबंधी प्रगति से अवगत कराया। बैठक में अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार सीएल चौरसिया, उप शिक्षा निदेशक संस्कृत रामाज्ञा कुमार, अपर सचिव (प्रशासन) यूपी बोर्ड सत्येंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में CM योगी परखेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार की पहल: उत्तर प्रदेश में 19,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण, जल संरक्षण में बना अग्रणी राज्य