Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में CM योगी परखेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:22 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी, जिस ...और पढ़ें

    सीएम योगी की अधिकारियों के साथ बैठक। फाइल फोटो

    सीएम योगी की अधिकारियों के साथ बैठक। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की शीर्ष संस्थाओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की नब्ज परखेंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष ने इस आशय का पत्र जारी कर सभी को सुबह दस बजे सभागार में उपस्थित होने के लिए कहा है।

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति, एसजीपीजीआई, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं कल्याण सिंह सुपरस्पेशियिलटी कैंसर संस्थान के निदेशक, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीइओ साचीज, एमडी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन शामिल होंगे।

    इसके साथ ही, निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं सेवाएं एवं चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी सचिव एवं विशेष सचिव और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं व परिवार कल्याण शामिल होंगे।

    अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, बढ़ी सीटों के सापेक्ष शिक्षकों एवं चिकित्सकों की उपलब्धता, सुपरस्पेशियलिटीज सेवाओं की संभावनाओं एवं आयुष्मान भारत समेत संचालित दर्जनों योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी जाएगी।

    साथ ही गांवों में संचालित आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की कार्ययोजना बनेगी। आमंत्रित अधिकारियों को संबंधित रिपोर्ट साथ लेकर मीटिंग में पहुंचने के लिए कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में छोटे अपराधियों के लिए बनेगी ‘ओपन जेल’, CM योगी ने दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, प्रधानों को बनाया जाएगा ग्राम पंचायतों का प्रशासक