विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा विधायक जय देवी कौशल का गंभीर आरोप, मैं खड़ी रही और मुझे नहीं करने दी गई पूजा

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:59 PM (GMT+05:30)

BJP MLA Jai Devi Kaushal: विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया कि पूजा अर्चना के दौरान जातिगत भेदभाव करते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें उचित सम्मान नही दिया गया।

HighLights

  1. लखनऊ के मलिहाबाद से लगातार दूसरी बार विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

  2. पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं जय देवी कौशल

  3. शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने पास कराया बजट

  4. विधायक जय देवी ने मंदिर में भूमि पूजन के दौरान लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

संवाद सूत्र, लखनऊ। राजधानी के काकोरी के शीतला मंदिर पर जातिगत भेदभाव को लेकर राजनीति गरमा गई। मलिहाबाद से भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री की पत्नी और मलिहाबाद विधानसभा सुरक्षित सीट से विधायक जय देवी कौशल ने शीतला मंदिर जीर्णोद्धार के लिए आयोजित शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रशासन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा के दौरान जातिगत भेदभाव करते हुए उन्हें उचित सम्मान नही मिला। मामले को लेकर विधायक के बेटे विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विधायक जय देवी कौशल के प्रयास से पर्यटन विभाग से कस्बा स्थित शीतला मंदिर के लिए जीर्णोद्धार के लिए बजट पास हुआ है। शीतला मंदिर पर बुधवार को शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विधायक जय देवी कौशल, नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू, जिला कार्यालय मंत्री,मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत व सभासद प्रतिनिधि लवकुश यादव, मंदिर प्रबंधक रमा कांत गुप्ता व पुजारी शैलेन्द्र बाजपेई शामिल हुए।

पूजा अर्चना के दौरान जातिगत भेदभाव 

विधायक जय देवी कौशल ने आरोप लगाया कि पूजा अर्चना के दौरान जातिगत भेदभाव करते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें उचित सम्मान नही दिया गया। उन्हें पूजा अर्चना के दौरान खड़ा रखा गया। विधायक भेदभाव पूर्ण व्यवहार को लेकर नाराज हो गई ।

इस प्रकरण को लेकर विधायक के बेटे विकास किशोर ने सोशल मीडिया पर मंदिर प्रशासन पर भेदभाव करने को लेकर आरोप लगाए। विकास किशोर ने बताया कि पूजा पुजारी शैलेन्द्र करा रहे थे जबकि मंत्रों का उच्चारण रमाकांत गुप्ता कर रहे थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मामले में तूल पकड़ा।

इसको लेकर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय भारती कार्यकर्ताओ के साथ मंदिर पर पहुंच कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मामले में प्रबंधक रमा कांत गुप्ता ने बताया कि विधायक द्वारा लगाए आरोप गलत है। मंदिर सभी जाति वर्ग के लोगो के लिए है।

मंदिर जीर्णोद्धार समारोह में गईं, पूजा नहीं करने दी गई

विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि मैंने अपने प्रयास से शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए करीब एक करोड़ पास कराया है। बुधवार को भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में पूजा के दौरान मेरे साथ जातिगत को लेकर भेदभाव किया गया। न मुझसे अगरबत्ती जलवाई गई न ही नारियल तोड़ने दिया गया। मंदिर प्रशासन द्वारा जाति को लेकर मेरे साथ अपमान हुआ।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, करोड़ों रुपए की हाथी दांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर किए गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के घटिया निर्माण की जांच रिपोर्ट पर हो रहा मंथन, लैब में अभी चल रही जांच