लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, करोड़ों रुपए की हाथी दांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर किए गिरफ्तार
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने लखनऊ में 54 हाथी दांत की कलाकृतियों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
डीआरआई ने लखनऊ में चार तस्करों को पकड़ा।
54 हाथी दांत की कलाकृतियां बरामद, करोड़ों की कीमत।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत होगी कानूनी कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हाथी दांत से बनी 54 कलाकृतियों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के मुताबिक बरामद वस्तुएं हाथी दांत से तैयार की गई हैं।
इनमें जानवरों की आकृतियों और मानव मूर्तियों के अलावा विभिन्न सजावटी और अलंकरण संबंधी सामान शामिल है। कलाकृतियों में बारीकी से नक्काशी की गई हैं। इनकी व्यावसायिक तथा एंटीक वैल्यू करोड़ों रुपये की होने की संभावना है।
डीआरआई को हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार के संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने 19 अगस्त को लखनऊ में चार तस्करों को पकड़ा। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत हाथी दांत और उससे बनी वस्तुओं के व्यापार एवं वाणिज्य पर प्रतिबंध है।
भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में साइटेस शामिल है, जिसके तहत लुप्तप्राय वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित किया जाता है। पकड़ी गई सामग्री को वन विभाग को सौंप दिया गया है, वह इस संबंध में विधिक कार्रवाई करेंगे।
