एनालॉग पनीर सेहत के लिए खतरनाक, पांच राज्यों की सरकार ने लगाया बैन; कैसे करें असली और नकली की पहचान?
Analogue Paneer Ban in UP | एनालॉग पनीर सेहत के लिए कितना खतरनाक है? हेल्थ पर इसका कितना बुरा असर पड़ता है? इस आर्टिकल में समझिए...

एनालॉग पनीर। Analog Paneer |

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Analogue Paneer Ban in UP | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसमें पनीर भी शामिल है।
बता दें कि सबसे पहले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में बैन एनालॉग प्रोडक्ट बैन हुए, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी है।
सरकार ने यह फैसला आमजन के हित में लिया है, लेकिन इस हानिकारक एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स के बारे में लोगों को सीमित जानकारी ही है। आइए प्रमुख बिंदुओं के जरिए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स क्या होते हैं, इससे सेहत पर कितना बुरा असर पड़ेगा और इसकी पहचान कैसे करते हैं?
एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट में क्या-क्या है शामिल? (UP Ban Dairy Products List)
क्या होता है एनालॉग पनीर? (Analog Paneer Meaning)
एनालॉग पनीर असली पनीर जैसा दिखता है, लेकिन असली पनीर नहीं होता है। बल्कि यह पूरी तरह से एक सिंथेटिक और प्रोसेस्ड प्रोडक्ट है। जैसे कि असली पनीर शुद्ध गाय या भैंस के दूध को फाड़कर तैयार किया जाता है, लेकिन एनालॉग पनीर ऐसे नहीं बनाया जाता है। एनालॉग पनीर में दूध का इस्तेमाल न के बराबर या नाममात्र होता है।
कैसे बनता है एनालॉग पनीर? (Analog Paneer Kaise Banta Hai)
इसे बनाने में असली दूध के फैट और प्रोटीन के बजाय वनस्पति तेल (मुख्य रूप से पाम ऑयल), मिल्क पाउडर, स्टार्च (आलू या मक्के का), सोया प्रोटीन और इमल्सीफायर का उपयोग किया जाता है। यह दिखने और स्वाद में असली जैसा होता है, पर बहुत सस्ता पड़ता है।

क्यों बनाया जाता है एनालॉग पनीर? (Analog Paneer Kya Hai)
पनीर अक्सर सभी लोग खाते हैं, जिससे इसकी डिमांड भी मार्केट में बहुत ज्यादा है। ऐसे में कुछ दुकानदार नकली पनीर यानी कि एनालॉग पनीर बनाकर बेचते हैं। इसमें लागत कम आती है, जिससे उनको ज्यादा मुनाफा होता है।
जैसे कि जहां बाजार में असली पनीर 350 से 450 रुपये प्रति किलो मिलता है, वहीं एनालॉग पनीर 100 से 150 प्रति किलो में तैयार हो जाता है।
इस तरह दुकानदार को 250 से 300 रुपये का मुनाफा होता है। इसी भारी मुनाफे के चक्कर में कई स्ट्रीट फूड विक्रेता, ढाबे, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह के कैटरर्स असली पनीर की जगह इसी एनालॉग पनीर का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगा प्रतिबंध, नकली दूध-पनीर किए जाएंगे नष्ट; पकड़े जाने पर रद होगा लाइसेंस
सेहत के लिए कितना नुकसान एनालॉग पनीर
चिकित्सकों के अनुसार, पाम ऑयल, स्टार्च और केमिकल्स से बना एनालॉग पनीर शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह होता है।

घर बैठे असली और एनालॉग पनीर की कैसे करें पहचान?
- असली पनीर का स्वाद दूध जैसा होता है। एनालॉग पनीर का स्वाद कुछ कसैला होता है।
- एनालॉग पनीर रबर जैसा खिंचता है।
- गर्म करने पर इसका रंग बदल जाता है।
- लैब जांच से एनालॉग पनीर की सटीक पहचान की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- काजू और मलाई की रिच ग्रेवी के साथ ट्राई करें पनीर दो प्याजा, मेहमान भी पूछेंगे- किस रेस्टोरेंट से मंगाया?
