बहराइच में अनुप्रिया पटेल देंगी चुनावी तैयारियों को धार, विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार पर फोकस
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल 2 अगस्त को बहराइच में कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के ब ...और पढ़ें

अनुप्रिया पटेल।
HighLights
अनुप्रिया पटेल 2 अगस्त को बहराइच में होंगी
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देंगी धार
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपना दल (एस) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल दो अगस्त को बहराइच में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में वह कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के संबंध में मार्गदर्शन देंगी।
संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर रहेगा फोकस
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता शामिल होंगे। चुनावी तैयारियों में पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
बहराइच का यह समागम भी उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें संगठन के विस्तार और चुनावी तैयारियों को गति देने पर विशेष जोर रहेगा।
यह भी पढ़ें- 'सपा ने जातिवादी मानसिकता में बदला था संत रविदास नगर का नाम...', मायावती ने अखिलेश यादव पर कसा तंज