Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकियों ने की थी RSS के दफ्तर की रेकी, गिरफ्तार टेररिस्टों ने उगले बाराबंकी और कुशीनगर के कई युवकों के नाम

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:05 AM (IST)

    एटीएस ने बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार आतंकी दानियाल अशरफ व कृष्णा मिश्रा से पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में उन्होंने कई युवकों के नाम बताए जो पाकिस्त ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बाराबंकी व कुशीनगर से गिरफ्तार किए गए आतंकी दानियाल अशरफ व कृष्णा मिश्रा से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों ने एटीएस को कई युवकों के नाम बताए हैं जो उनके जरिए पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे।

    एटीएस की टीम इन युवाओं के इंटरनेट मीडिया के खातों की जांच कर रही है। वहीं दानियाल ने बताया कि उसने मुंबई स्थित आरएसएस के कार्यालय और एक पुलिस थाने की रेकी की थी। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों की वीडियो व फोटो पाकिस्तानी हैंडलर को उपलब्ध कराई थी।

    एटीएस ने आतंकियों को किया था गिरफ्तार

    एटीएस ने पिछली छह मई को बाराबंकी और कुशीनगर से दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया था। एटीएस की टीम ने इन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार दोनों ने स्वीकार किया है कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे।

    इसके बाद उन्हें स्लीपर सेल के गठन का लक्ष्य दिया गया था। साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई में कई स्थानों की रेकी का भी लक्ष्य पाकिस्तानी हैंडलर ने इन्हें दिया था। साथ ही आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए बड़ी रकम देने का लालच दिया गया था।

    खबरें और भी

    उपलब्ध कराए थे फोटो और वीडियो  

    दानियाल ने अपने हैंडलर के कहने पर पंजाब के कई जिलों में संवेदनशील स्थलों व सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालयों की रेकी कर उसकी फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराए थे।

    इन्हें पुलिसकर्मियों को मारने और पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया था। फिलहाल एटीएस की टीम इनके सहयोगियों की तलाश कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।