विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुखरायां रेल हादसों का आतंकी कनेक्शन तलाश रही एटीएस

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 07:32 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:41 PM (IST)

कानपुर के पुखरायां रेल हादसे में आइएसआइ भूमिका उजागर होने के बाद एटीएस ने रेल हादसों में आतंकी कनेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुखरायां रेल हादसों का आतंकी कनेक्शन तलाश रही एटीएस
पुखरायां रेल हादसों का आतंकी कनेक्शन तलाश रही एटीएस

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कानपुर के पुखरायां रेल हादसे में आइएसआइ की भूमिका उजागर होने के बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रेल हादसों में आतंकी कनेक्शन की पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को बिहार के मोतिहारी पहुंची एटीएस की टीम ने कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं। महत्वपूर्ण तथ्य मिलने के बाद एटीएस के आइजी असीम अरुण भी आज बिहार के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी ने दी धमकी, यह ट्रेन उड़ा दी जाएगी! ...और पुलिस के उड़ गए होश

मोतिहारी पुलिस ने राजफाश किया है कि पकड़े गए अपराधी मोतीलाल, उमाशंकर पटेल और मुकेश यादव का आइएसआइ से कनेक्शन है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि उमाशंकर और मुकेश ने किसी तरह की संलिप्तता से इन्कार किया है लेकिन, मोतीलाल ने कुछ अहम जानकारी दी है। अधिकृत तौर पर एटीएस टीम को तीनों अभियुक्त पूछताछ के लिए शाम मिले। पूछताछ में और भी कई सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं। रेल हादसों और आइएसआइ कनेक्शन से जुड़े सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की गई है। असीम अरुण वहां पहुंचने के बाद खुद जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें: गिनीज रिकॉर्डः प्रेरणा ने 500 सेकेंड में फ्लैश 500 अंकों को उल्टा-सीधा सुनाया

एटीएस के लिए तहकीकात का सबसे अहम विषय उत्तर प्रदेश में पिछले साल हुए कई रेल हादसे हैं। चूंकि मोतीलाल ने यह भी कहा है कि पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन स्टेशन के पास आइएसआइ के इशारे पर ही विस्फोटक लगाया था इसलिए उत्तर प्रदेश की दुर्घटनाओं में आतंकी इनपुट की जांच पर जोर रहेगा। मोतीलाल ने बताया कि दुबई से आइएसआइ एजेंट ने हादसों की पृष्ठभूमि तैयार की थी। दरअसल, दुबई से ही बैठकर जाली नोट और आतंकी गतिविधियों की घटनाओं का संचालन आइएसआइ करा रही है। असीम अरुण ने पूछे जाने पर बताया कि अभी वह रास्ते में हैं और उनके पास किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। पूछताछ के बाद ही वह किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।