लखनऊ: ATS ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
लखनऊ एटीएस ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों, अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 500 रुपये के 201 जाली ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एटीएस ने लखनऊ से दो जाली नोट तस्करों को पकड़ा।
आरोपियों के पास से 500 के 201 जाली नोट बरामद।
जाली नोटों का कनेक्शन भारत-बांग्लादेश सीमा और पाकिस्तान से।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कासगंज के गणेशपुर निवासी अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से 500-500 रुपये के 201 उच्च गुणवत्ता वाली जाली भारतीय मुद्रा प्राप्त हुई है।
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित मालदा से जाली मुद्रा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली में सप्लाई करते थे। आरोपितों को एक लाख रुपये के असली नोटों के बदले पाकिस्तान में छपे तीन लाख रुपये के जाली नोट दिए जाते थे।
यह भी पढ़ें- आजम खान से जेल में मिलेंगे शिवपाल यादव, 12 अगस्त की मुलाकात के लिए रामपुर प्रशासन को भेजा लेटर
इन जाली नोटों को आरोपित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली में सप्लाई करते थे। आरोपितों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में गिरोह के और सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।